पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेडिंग फोटोग्राफी में रॉयल थीम अब भी है सुपर हिट

वेडिंग फोटोग्राफी में रॉयल थीम अब भी है सुपर हिट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लड़का-लड़की पहली बार कब, कैसे और कहां मिले। दोस्ती कब प्यार में बदली और शादी का फैसला कैसे लिया। या फिर घरवालों ने कैसे रिश्ता तय किया। मैरिज लव हो या अरेंज। कहानी सबकी अलग होती है। यानि मैरिज से पहले, बाद और आगे की जिंदगी को एक कॉन्सेप्ट में फोटो, इंटरव्यू और वीडियो में पिरोकर दिखाया जाता है। यहां बात हो रही है वेडिंग फोटोग्राफी की। शहर के वेडिंग फोटोग्राफी आर्टिस्ट अमित सूद इस तरह की ट्रेंडी और डिफरेंट फोटोग्राफी कर चुके हैं साथ ही कई सेलिब्रिटी की वेडिंग फोटोग्राफी कर चुके हैं। एक मुलाकात में हमने उनसे वेडिंग फोटोग्राफी ट्रेंड के बारे में जाना। बताते हैं- अब सब नेचुरल फोटोग्राफी चाहते हैं। वैसे अभी ड्रामेटिक ट्रेंड तो चल ही रहा है जिसमें थीम के मुताबिक कहानी में कपल प्री वेडिंग शूट करवाते हैं। वैसे अभी भी लोग रॉयल थीम को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

आजकल वेडिंग फोटोग्राफी में लोग कैसे कॉन्सेप्ट को चुन रहे हैं, इसके बारे में हमने बात की वेडिंग फोटोग्राफी आर्टिस्ट अमित सूद से। आइए जानिए...

प्री-वेडिंग से लेकर पोस्ट वेडिंग का यह हैं ट्रेंड

रॉयल थीम- जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर जैसी जगहों पर किसी फोर्ट राजा- रानी के अंदाज में फोटोशूट।

ऐसे करते हैं इन्वाइट

बताते हैं- अब इन्वाइट करने का भी ट्रेंड बदल रहा है। एलईडी कार्ड का ट्रेंड चल रहा है। इसमें कार्ड में स्क्रीन लगी होती है। प्ले, फॉरवर्ड और स्टॉप का भी बटन होता है। स्लाइड्स में शादी की डेट और वेन्यू बताया जाता है। यह इनवाइट ऑनलाइन भी फेज सकते है।

सेलिब्रिटी और नॉर्मल कपल में यह फर्क

इस पर अमित सूद बोले- वैसे तो जिस किसी की भी शादी होती है वह कपल किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं होता। फिर भी सेलिब्रिटी को ज्यादा सिखाना नहीं पड़ता। कैमरा फेस करने से लेकर लाइटिंग की नॉलेज उन्हें पहले से होती है। वहीं नॉर्मल कपल को ज्यादा समझाना पड़ता है।

वॉटर- इसके लिए गोवा, केरल बेहतर जगह हैं। समुंदर की लहरें तो कभी रेतीली जगहों पर फोटो शूट। कई अंडर वाटर भी शूट करवाते है।

माउंटेन- शिमला, लेह- लद्दाख जैसे पहाड़ी जगहों पर फोटोशूट किया जाता है। इसमें अंदाज रोमांटिक ही रहता है।

प्लेन में शूट चैलेंज

कई लोग खुद हमें कॉन्सेप्ट बताते हैं। जैसे मैंने दिल्ली में 2013 प्लेन में फोटो शूट किया। प्लेन में उन्होंने सगाई की। यह फोटो शूट मेरे लिए किसी चैलेंज से कम नहीं था। परेशानी हुई लेकिन ऐसे काॅन्सेप्ट के आगे परेशानी फीकी पड़ गई।

खबरें और भी हैं...