पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब यह ऑटो परमानेंट यहीं रहना चाहिए

अब यह ऑटो परमानेंट यहीं रहना चाहिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | आर्ट स्टूडेंट्स जब कॉलेज में होते हैं तो उनको आर्ट वर्क बनाने के लिए समय, माहौल और मशीन मिलती हैं। लेकिन जैसे ही वह कॉलेज से बाहर निकलते हैं तो उसके लिए आर्ट वर्क बनाना मुश्किल हो जाता है क्योंकि हर किसी के पास स्टूडियो हो यह संभव नहीं। इसी मकसद से चंडीगढ़ ललित कला अकादमी ने सेक्टर-19 के ली कार्बुजिए सेंटर में ओपन हैंड आर्ट नाम से स्टूडियो बनाया है। इसका उद्घाटन पियरे जेनरे की 122वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर मंगलवार को पंजाब के गर्वनर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने किया। उद्घाटन के बाद गवर्नर डेमो देखने के लिए स्टूडियो में गए। इसके बाद स्टूडियो के बाहर इंस्टॉलेशन वर्क देख रहे थे तो उन्हें कोमल और तरुण के ऑटो पर चंडीगढ़ को दिखाने का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया। जब दोनों आर्टिस्ट ने यह बताया कि यह ऑटो वर्किंग कंडिशन में है तो उन्होंने कहा कि इसे यहां पर बनने वाले कैफेटेरिया में परमानेंट डिस्प्ले किया जाएगा। स्टूडियो के बारे में अकादमी के चेयरमेन भीम मल्होत्रा ने बताया- शहर में दो और स्टूडियो बनाने का कांसेप्ट पाइपलाइन में है। यह स्टूडियो रॉक गार्डन और कलाग्राम में भी बनाए जाएंगे।

Art Studio

सेक्टर- 19 के ली कार्बुजिए सेंटर में ओपन हैंड आर्ट स्टूडियो का उद्घाटन करते वक्त प्रशासक बदनोर ने यह बात कही।

कोमल और तरुण के बनाए ऑटो में बैठे पंजाब के गर्वनर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर।

आर्ट स्टूडियो के बारे में

स्टूडियो सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेगा। 8 से 10 आर्टिस्ट एक समय पर यहां काम कर सकते हैं। मटीरियल उनका खुद का होगा। ग्राफिक्स आर्टिस्ट के लिए यहां मशीनें हैं। 80 फीसदी ट्राईसिटी के आर्टिस्ट और 20 फीसदी गेस्ट या फिर इंटरनेशनल आर्टिस्ट के लिए जगह रिजर्व है।

ऐसा होगा प्रोसेस|आर्टिस्ट के वर्क करने के लिए 3 स्लॉट रखे गए हैं। 15 दिन, 1 महीने और 2 महीने। हर कोई अपनी जरूरत के मुताबिक किसी एक स्लॉट को चुन सकता है। चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की साइट से फॉर्म भर कर अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्ट होने के बाद आर्टिस्ट को पर डे 100 रुपए देने होंगे।

30 मार्च तक डिस्प्ले

उद्घाटन कार्यक्रम के लिए स्टूडियो के बाहर इंस्टॉलेशन वर्क डिस्प्ले किए गए है। इन्हें 7 स्टूडेंट्स के ग्रुप ने तैयार किया है जो आर्ट्स और आर्किटेक्चर कॉलेज के स्टूडेंट्स है। यह इंस्टॉलेशन वर्क 30 मार्च तक ही यहां डिस्पले होंगे।

खबरें और भी हैं...