चंडीगढ़ | पंजाब संगीत नाटक अकादमी की ओर से 26 मई को पाकिस्तानी रंगकर्मी व अजोका थिएटर ग्रुप लाहौर की फाउंडर मदीहा गौहर को श्रद्धांजलि देने के लिए एक बैठक आयोजित की जा रही हैं। बैठक सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में होगी। इसमें कई रंगकर्मी शामिल होंगे। अकादमी से प्रधान केवल धालीवाल के अलावा डॉ. साहिब सिंह और प्रीतम सिंह रूपाल भी मौजूद रहेंगे। समय दोपहर 3:30 का रहेगा। इसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है।