समर सीजन में खाने की चीजें हो या फिर पीने की। जितनी लाइट होंगी उतना ही बेहतर रहेगा। अगर ये लाइट चीजें टेस्टी होने के साथ हेल्दी हों और साथ में ताजगी महसूस कराए तो शायद ही कोई ऐसा होगा जो इसे न चखना चाहे। ऐसी ही स्नैक्स और ड्रिंक्स के मेन्यू को तैयार किया समर फिएस्टा- ए चिल्ड आउट फेस्टिवल के लिए। ये सेक्टर- 24 के होटल पार्क व्यू के पाम रेस्टोरेंट में 18 मई से शुरू होगा। शेफ विनीत चोपड़ा बताते हैं- हमने मेन्यू में ऐसे स्नैक्स को शामिल किया है जिसमें फ्रूट, वेजिटेबल का फ्यूजन देखने को मिलेगा। इसके लिए हमारी टीम 25 दिन से तैयारी कर रही थी। लोग समर में ज्यादा हैवी खाने के बजाए लाइट खाना पसंद करते हैं। कई ऐसे भी होते हैं, जो फ्रूट्स और सैलेड ज्यादा खाते हैं। बस इसी आधार पर मेन्यू तैयार किया। स्नैक्स में चुकंदर और आंवले की टिक्की, शिकंजवी मुर्ग टिक्का, तंदूरी मोमोज, बीजी दे मच्छी दे पकौड़े। ड्रिंक्स में मैंगो चॉकलेट लस्सी, ओरियो शेक, कॉकटेल ब्लू लैगून हैं। यह फेस्टिवल 25 मई तक चलेगा।
शिकंजवी मुर्ग टिक्का| इसे इस तरह से क्राफ्ट किया है कि देखने में यह ड्रिंक की तरह लगता है। लेकिन यह स्नैक्स है। चिकन के पीस को तंदूर में शिकंजवी के मसाले के साथ पकाया है। लेमन एंड वेजिटेबल के साथ इसे परोसा जाएगा।
मैंगो पनीर टिक्का| सबसे पहले पनीर को मैंगो की प्यूरी के साथ मिक्स किया है, फिर इसे तंदूर में पकाया है। इसको परोसने का अंदाज भी अलग है। एक ओर पनीर का टिक्का है और दूसरी ओर फ्रेश मैंगो। आम की चटनी के साथ इसे परोसा जाएगा।
चुकंदर और आंवले की टिक्की
चुकंदर और आंवले को कद्दूकस करके दोनों को मिक्स किया है। 4 से 5 घंटे सुखाने के बाद इसमें मसाले डालकर टिक्की बनाई है। आंवले के अचार के साथ इसे परोसा जाएगा।