पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यंगस्टर्स को योगा और मेडिटेशन की ओर लाना हमारा मकसद

यंगस्टर्स को योगा और मेडिटेशन की ओर लाना हमारा मकसद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | आज से शहर में तीसरा वर्ल्ड योगा फेस्टिवल शुरू होगा। इसमें विश्वभर के योगा एक्सपर्ट्स हिस्सा लेंगे। इसमें वर्ल्ड योगा चैंपियनशिप, वर्ल्ड योगा कॉन्फ्रेंस, इंटरनेशनल योगा जॉब इंटरव्यू और फ्री एजुकेशन रिवॉर्ड दिए जा रहे हैं। 18 से 20 मई तक यह फेस्टिवल मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में होगा। वर्ल्ड योगा चैंपियनशिप के विनर को 51 हजार का नकद ईनाम दिया जाएगा। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी विनर्स को फ्री एजुकेशन की सुविधा देगा। इसमें 15 देशों से पार्टिसिपेंट्स हिस्सा ले रहे हैं जिनमें स्विटजरलैंड, स्वीडन, यूएसए, चीन, मलेशिया, इटली, साउथ कोरिया, वियतनाम, थाइलैंड, रशिया आदि शामिल हैं। पार्टिसिपेंट्स में ग्रैंड मास्टर योगी डॉ. कमल, नोफ मरवाई, डॉ. सीके मिश्रा, मास्टर नंदा दत्ता, मीना सूद आदि होंगे। इस योगा फेस्टिवल का मकसद योगा और मेडिटेशन के गुरुओं को एक समय पर एक साथ इकट्ठा करना है ताकि यंगस्टर्स इसकी ओर आकर्षित होकर इसे अपने जीवन में अपनाएं और सेहतमंद जीवन जीएं।

World Yoga Fest

मोहाली में आज से तीसरा वर्ल्ड योगा फेस्टिवल हो रहा है, जिसमें 15 देशों से पार्टिसिपेंट्स हिस्सा लेंगे।

खबरें और भी हैं...