पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जादूगर ने बच्ची को हवा में उड़ाया...

जादूगर ने बच्ची को हवा में उड़ाया...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | जो मैं कहूंगा आप वही सुनेंगे, जो दिखाऊंगा वही देखेंगे, जो समझाऊंगा वही समझेंगे। अपनी इन्हीं बातों के साथ जूनियर जादूगर ओपी शर्मा ने अपनी मैजिकल दुनिया में ले गए। वेन्यू था सेक्टर-17 का नीलम थिएटर। शुक्रवार से यहां मैजिकल शो की शुरुआत हुई। इसमें एडिशनल सॉलिसिटर जनरल व मेयर देवेश मोदगिल मुख्य अतिथि थे। चीफ गेस्ट ने जैसे ही दीया जलाया, तो जादूगर ने उसी आग को कबूतर बना दिया। इसके बाद परफॉर्मेंस का सिलसिला जारी रहा। कभी बाॅक्स से युवतियों को बाहर निकाला, कभी फूलों की बारिश की तो कभी उन्हें कबूतर व खरगोश में तब्दील कर दिया। उन्होंने ऑडियंस के बीच लाइव ट्रिक किए। एक बच्चे की पहचान बदल दी। वहीं पोशिता नामक एक बच्ची को हवा में उड़ाकर दिखाया। बच्ची की अांखों में पट्‌टी बांधकर उसे टेबल पर लेटाते हुए रस्सी से बांधा। फिर रस्सी को काटा तो बच्ची हवा में लटक रही थी।

खबरें और भी हैं...