बच्चों की शॉपिंग के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन। आज होटल हयात में मेलंस एंड लेमंस थीम पर एग्जिबीशन लगाई जाएगी। ऑर्गेनाइजर्स अंकिता और सौम्या ने बताया- एग्जिबीशन में दिल्ली, सहारनपुर, मुंबई और चंडीगढ़ से 30 ब्रांड्स हिस्सा ले रहे हैं। यहां बच्चों के कपड़े, शूज, एसेसरीज, बैग्स, उनके एथनिक वियर, बच्चों का टेक्सटाइल, मैटरनिटी वियर आदि के ऑप्शंस हैं। एक दिन की इस एग्जिबीशन में 2 से 9 साल तक के बच्चाें के लिए कई तरह की फन एंड लर्निंग एक्टिविटीज होंगी। टॉडलर्स के लिए प्ले एरिया है तो चार साल से ऊपर के बच्चों के लिए पोएट्री, आरिगेमी यानीकि पेपर फोल्डिंग आर्ट, बैलून स्कल्पचरिंग, स्टोन पेंटिंग आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया- इसके अलावा वो पांच मदर्स भी आएंगी जिन्हें हमने दो महीने पहले सोशल मीडिया पर अपने मॉमी प्रेन्योरशिप में फीचर किया है। ये एग्जिबीशन एक दिन की होगी और समय रहेगा सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक। उन्होंने बताया- यह एग्जिबीशन का दूसरा एडिशन है। पहला एडिशन पिछले साल एलांते मॉल में हुआ था।
होटल हयात में किड्स एंड मॉम एग्जिबीशन ऑर्गनाइज हो रही। इसमें बच्चों के लिए फन और लर्निंग एक्टिविटीज भी होंगी।