चंडीगढ़ | पंजाब कला भवन में 22 मई को पांच दिन का सुरताल उत्सव आयोजित होगा। इसका उद्घाटन पंजाब के कल्चरल अफेयर्स और टूरिज्म मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब आर्ट्स काउंसिल के चेयरमैन डॉ. सुरजीत पातर करेंगे। उद्घाटन शाम 6 बजे होगा। 22 मई को पंजाब की लोक गायिका गुरमीत बावा की बेटी लाची बावा और उनके साथी पंजाब के लोक गीत पेश करेंगी। 23 को राइजिंग स्टार क्लब के कलाकारों की ओर से लोक नृत्यों को पेश किया जाएगा। 24 को साहित्यक गीतों की शाम- बोल पंजाब के और 25 को रिवायती लोक गायकी को दिखाते अलगोजे, तूंबा, तानपूरा सारंगी आदि लोक साजों की परफॉर्मेंस होगी।