चंडीगढ़ | इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस की ओर से 19 मई को कल्चरल प्रोग्राम होगा। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में पंडित सुभाष घोष परफॉर्म करेंगे। इस दौरान वह अपनी बनाए इंस्ट्रूमेंट नव स्वर रागिनी को प्ले करेंगे और कई धुनें सुनाएंगे। इस मौके पर गृह सचिव अनुराग अग्रवाल चीफ गेस्ट रहेंगे। इसे चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन, डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स के सहयोग से करवाया जा रहा है। समय रहेगा शाम 6:30 बजे। इसके लिए एंट्री फ्री रखी गई है।