पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 मई से तीन दिवसीय सीएसएनए युवा संगीत उत्सव होगा शुरू

21 मई से तीन दिवसीय सीएसएनए युवा संगीत उत्सव होगा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में 21 मई सेे तीन दिन का सीएसएनए युवा संगीत उत्सव शुरू होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारत के युवा कलाकार पार्टिसिपेट कर रहे हैं। शुक्रवार को टैगोर थिएटर में चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन कमल अरोड़ा और वाइस चेयरमैन अतुल शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया- अब तक हम लोकल के साथ-साथ उभरते और स्थापित कलाकारों की परफॉर्मेंस आयोजित करते आए हैं। पर ये वो कलाकार हैं, जो नामी हैं। लेकिन ऐसी जगह पर हैं जहां से स्टार्डम बिलकुल नजदीक है। बोले- उत्सव के दौरान होने वाली म्यूजिकल और डांस परफॉर्मेंस को देखना शहरवासियों के लिए एक अलग अनुभव होगा। इसलिए चाहते हैं कि लोग इस उत्सव काे जरूर देखने पहुंचे।

यह रहेगा शेड्यूल

21 मई| छत्तीसगढ़ के दिवाकर कश्यप और प्रभाकर कश्यप शास्त्रीय गायन पेश करेंगे। संगीत की प्रारंभिक शिक्षा इन्होंने अपनी मां मीरा मिश्रा और पिता राम प्रकाश मिश्रा से ली। इसके बाद ये बनारस घराने के पद्मभूषण पंडित राजन साजन मिश्रा के संपर्क में आए और उन्हीं से संगीत सीख रहे हैं।

22 मई|प्रिंसेज ऑफ तबला के नाम से जानी जाने वाली कोलकाता की रिंपा सिवा क्लासिकल तबला प्ले करेंगी। रिंपा सिवा का जन्म एक म्यूजिकल परिवार में हुआ और संगीत की शिक्षा अपने पिता पंडित स्वप्न कुमार सिवा से ली। पंडित स्वप्न कुमार सिवा फारूकाबाद घराने के स्वर्गीय उस्ताद कर्माठुल्ला के शागिर्द हैं।

23 मई|बनारस के कथक एक्सपोनेंट विशाल कृष्णा कथक डांस पेश करेंगे। भारतीय शास्त्रीय नृत्य को आगे बढ़ा रहे परिवार में जन्में विशाल के जीवन का संगीत अहम हिस्सा है। ये आचार्य सुखदेव महाराज और बनारस घराने के डांसर्स की चौथी पीढ़ी के वंशज हैं।

समय: शाम 6:30 बजे

एंट्री: फ्री

खबरें और भी हैं...