प्रिंट आउट्स को देखकर फ्रेंच नामों को सुझाना। फिर उन्हें देखते हुए वाक्य बनाकर दिखाना। ऐसी ही एक्टिविटीज हुई सेक्टर-36 के आलियांस फ्रांसिस में। यहां शुक्रवार को स्कूली बच्चे इस टास्क को पूरा करने में लगे थे। यह पार्टिसिपेंट थे मोहाली के एक स्कूल के पांचवीं और छठीं क्लास के फ्रेंच स्टूडेंट्स। बच्चों ने लाइब्रेरी में विजिट किया ताकि अपनी लैंग्वेज की समझ को बेहतर बना सकें। इसी मकसद के साथ बच्चों के लिए खास एक्टिविटीज डिजाइन की। कलर्स, बॉडी पार्ट्स और प्रिंट आउट्स को इसमें शामिल किया। ताकि वह इनके बहाने एक लेवल आगे बढ़कर फ्रेंच बोलना सीख पाएं। इसके साथ ही टेबलेट एक्टिविटी से फ्रेंच बोलना बताया। इस दौरान फ्रेंच एनिमेशन फिल्म भी दिखाई गई। साथ ही एक फ्रेंच डिश से जायकों को एंजॉय करना बताया। लाइब्रेरियन फैनी ने बच्चों को टेबलेट से फ्रेंच का उच्चारण करना बताया। सोसाइटी की चीजों व प्रकृति के बारे में एक एेप से पढ़ाया, जो बातें बच्चों ने अंग्रेजी में कहीं उसे एेप ने फ्रेंच में सुनाया। यहां ईजी बुक्स कॉर्नर से बच्चे जागरूक बने। फ्रेंच कॉमिक तो पढ़ी ही। साथ ही कार्टून कैरेक्टर टिन-टिन पर हिंदी बुक्स भी पढ़ी।
ग्रामर प्रैक्टिस करवाई गई
बच्चों ने उन्हें बेसिक तरीके से फ्रेंच बोलना सिखाया। इसमें अक्षर, वर्णमाला, फ्रूट, फल व हाल-चाल पूछना शामिल रहा। गेम्स के जरिए फ्रेंच में बातें कहना, डायलॉग कहना, साथ ही टेबलेट्स में ऐप चलाकर वॉयस कमांड के जरिए के टाइटल व नामों को फ्रेंच में दोहराया गया।