चंडीगढ़ | गर्मीयों की छुट्टियों में शहर में कई तरह की वर्कशॉप्स आयोजित होती हैं। सभी एजग्रुप और दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए वर्कशॉप्स में बच्चों के लिए फन हॉलीडे प्रोग्राम शामिल किए गए हैं। यह वर्कशॉप अनुभवी फेसिलिटेटर 1 से 13 साल की उम्र के किड्स के लिए कंडक्ट करेंगे। इनमें बच्चों को टॉडलर-टॉडलर, चैस चैंप, स्पेस एक्सप्लोरर्स, फनट्रॉनिक्स, किडिपेडिया, बूट कैंप, ग्लोबल क्रूज, बीट बस्टर, अप ऑन स्टेज आदि शामिल हैं। एक वर्कशॉप सेक्टर-11 स्थित टाइनी फीट जायंट लीप्स में 21 मई से शुरू हो रही हैं।
दूसरी ओर चंडीगढ़ आर्ट थिएटर भी सेक्टर-16 स्थित गांधी स्मारक भवन में थिएटर एक्टिंग, डांस, मॉडलिंग और योगा की समर वर्कशॉप आयोजित कर रहे हैं। वर्कशॉप के बाद जून में स्टेज परफॉर्मेंस भी होगी।