चंडीगढ़ | आज सेक्टर-10 की गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में कार्यक्रम होगा। इसमें अदबी संस्था हिन्दवी के शायर निर्मल आर्य की गजल संग्रह ‘कौन हो तुम’ का विमोचन होगा। इसके अलावा अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें ट्राईसिटी के अलावा देश भर से शायर हिस्सा लेंगे और और अपनी रचनाएं भी पेश करेंगे। इन शायरों में दिल्ली से सैय्यद जिया अल्वी, विजय शंकर मिश्रा, मुदिता रस्तोगी, आतिफ खान, पंचकूला से अशोक नादिर, शम्स तबरेजी आदि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शायर जनाब फरहत एहसास करेंगे।