पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सारागढ़ी के वॉरियर्स आज उतरेंगे निफ्ट के फैशन शो में रैंप पर

सारागढ़ी के वॉरियर्स आज उतरेंगे निफ्ट के फैशन शो में रैंप पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन ड्रेसेज को तैयार करने के लिए सिमरनजीत ने काफी रिसर्च की है। इसके बाद तैयार हुए हैं ये कॉटन जूट के ब्लेजर। टक्सीडो के कुर्ता, पजामा और धोती। लैदर के नी पैड ।

Show Time

सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

निफ्ट के स्टूडेंट्स अपने एनुअल शो के लिए इस बार कुछ दिलचस्प कलेक्शन लेकर आए हैं। इस बारे में उन्होंने शनिवार को होटल माउंट व्यू में प्रेजेंटेशन दी। इसमें सारागढ़ी वारियर्स की थीम पर एक कलेक्शन है, एक और कलेक्शन कट टू मी उन पीसेज नाम से भी होगा जिसमें वॉरियर्स के लिए बनी ड्रेसेज दिखाई जाएंगी। इस शो के बारे में जानकारी देने के लिए निफ्ट की फैकल्टी और डायरेक्टर के अलावा स्टूडेंट्स और मॉडल्स मौज्ूद थे। आज मोहाली के नॉर्दन इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स का एनुअल शो अनुकमा- 2018 है। इसमें 52 स्टूडेंट्स कलेक्शन को डिस्प्ले करेंगे। यह फैशन शो शिवालिक पब्लिक स्कूल फेज-6 मोहाली में होगा। डायरेक्टर केएस बराड़ ने बताया- यह हमारा 21वां शो है। कलेक्शन में सभी स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस देखने को मिलेगा। इसके लिए स्टूडेंट्स और फैकल्ट सभी ने बहुत मेहनत की है।

आज शाम शिवालिक पब्लिक स्कूल में निफ्ट के स्टूडेंट्स अपनी कलेक्शन पेश करेंगे एनुअल शो अनुकमा- 2018 में ...

कैप्टन अमरिंदर किताब से इंस्पायर्ड है कलेक्शन

सिमरनजीत कौर की कलेक्शन पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की लिखी किताब सारागढ़ी एंड द डिफेंस ऑफ द समाना फोटर्स से इंस्पायर्ड है। इन्होंने अपनी थीम को जरी मिसल (बहादुर योद्धा) नाम दिया। वह बताती हैं- फिल्म चार साहिबजादे और बाबा बंदा सिंह बहादुर देखकर मैं मोटिवेट हुई। सोचा मौका मिलेगा तो सिखिज्म को आगे लेकर जाऊंगी। शो का समय आया तो मुझे वॉरियर पर ड्रेस डिजाइन करनी थी। मैंने किताब पढ़ना शुरू किया और वॉरियर पर रिसर्च की। किताबों में मैंने जो ड्रेस देखी वह सिंपल थीं। इनमें पजामा कुर्ता, धोती, ब्लेजर है। फैब्रिक कॉटन जूट, टक्सीडो और लैदर है। ब्लेजर के नेक डिजाइन से लेकर कट्स डिफरेंट हैं। किसी में लूप्स लगाए हैं, किसी में लैदर की बेल्ट। एक ब्लेजर के साइड में लैदर की पॉकेट भी है। मैं चाहती हूं कि यह ड्रेस शो तक ही सीमित न रहे। फिल्मों और थिएटर में भी ऐसी ड्रेस का इस्तेमाल हो। ताकि वॉरियर्स और और सिखिज्म के बारे में लोग जान सकें। वैसे हमारा मानना ये है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को ये शो जरूर देखना चाहिए ।

यह कलेक्शन एसिड अटैक सर्वाइवर्स पर

इनकी कलेक्शन में फैशन भी मैसेज भी राजेश्वरी तिवारी की कलेक्शन वुमन इम्पॉवरमेंट पर बेस्ड है। बताती हैं- मेरी थीम का नाम है वाय मी। ड्रेस वेस्टर्न है और फैब्रिक कॉटन। हर ड्रेस में कोई न कोई मैसेज है। यह मैसेज प्रिंट्स नहीं करवाए बल्कि खुद एक्रेलिक कलर्स से लिखे हैं। रेड पेंट और ब्लू शर्ट के जरिए मैंने समानता की बात कही है। व्हाइट एंड रेड ड्रेस लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया है। इस ड्रेस में ऑफ ब्लेजर भी बनाया है।

एसिड अटैक पर बेस्ड कलेक्शन के बारे में स्नेहा बताती हैं- मैंने एसिड अटैक को लेकर एक फोटोग्राफर की सीरीज देखी और फिर इस पर ड्रेस डिजाइन करने की सोची। मेरी ड्रेस वेस्टर्न गाउन है। फैब्रिक स्कूबा, ऑरगेंजा और नेट है। ब्लू वाले गाउन की एक स्लीव पर इफैक्ट दिया है जो जलने के बाद छाले जैसा लगे और ब्लैक गाउन की स्लीव पर जलने के बाद स्किन मैल्ट होने जैसा इफैक्ट। इसके लिए हीट गन टेक्नीक का इस्तेमाल किया। चैलेंज था कि हीट गन से फैब्रिक जल ना जाए । इसके लिए 60 फैब्रिक पर टेस्ट किए। मेरी कलेक्शन में एसिड अटैक विक्टम रितु सैनी शो स्टापर रहेगी।

खबरें और भी हैं...