पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेचर लवर्स के लिए बेहद खास है शोझा

नेचर लवर्स के लिए बेहद खास है शोझा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगर इस वीकेंड ऐसी जगह जाने का प्लान बना रहे हो जो प्रकृति के नजारों से भरपूर हो, साथ ही धार्मिक भी हो तो उसके लिए शोझा बेहतर जगह है। यह एक छोटा-सा गांव है, जो हिमाचल प्रदेश में है। चंडीगढ़ से 265 किलोमीटर की दूरी पर है। इसका रूट चंडीगढ़- रूपनगर- बिलासपुर- सुंदरनगर- मंडी- बंजार- कोटला धार और फिर शोझा। अगर चंडीगढ़ का तापमान 40 डिग्री के करीब है तो मानकर चलिए वहां तापमान 25 डिग्री के करीब होगा। चारों तरफ देवदार के पेड़ हैं। इस गांव में एक लेक भी है। इसका नाम सरोल सार है। एक किलोमीटर आगे चलकर एक वॉटर फॉल भी है। पेड़, लेक और वॉटर फॉल का नजारा बेहद खूबसूरत है। उगते हुए सूरज का दृश्य भी खास है। इसके अलावा जब प्रकृति को इतनी करीब से देखते हैं, तो मन और आंखों को भी सुकून मिलता है। इस जगह की एक खास बात यह है कि यहां सभी मंदिर लकड़ी के बने हुए हैं। जिन पर कारीगरी की हुई है। यहां पर बुद्धि नागिन देवी मां का मंदिर भी है। ऐसा माना जाता है कि बुद्धि नागिन और सौ पुत्र इस गांव की रक्षा करते हैं। यहां ठहरने व खाने की भी बेहतर सुविधा है। कुल मिलाकर यह जगह नेचर लवर्स और रिलीजियस लोगों के लिए बेहद खास है। चाहो तो फैमिली के साथ भी जा सकते हैं और दोस्तों के साथ भी।

travel

माइकलेंजलो फ्रांसिस

ट्रेवलर

खबरें और भी हैं...