ट्रेंड बदलता रहता है। फिर चाहे ड्रेस हो, गार्डन, घर या होम डेकोर की चीजें। ऐसी ही ट्रेंडी चीजों के कई ऑप्शंस मिल रहे हैं किसान भवन में लगी तीन दिवसीय ‘द बेस्ट बार्गेन फेस्ट 2018’ एग्जिबीशन में। इसे ट्रेंड्स ने लगाया है। यहां गर्मियों के लेटेस्ट फैशन के कई ऑप्शन हैं। कपड़ों के अलावा जूलरी, होमडेकोर, फर्नीचर और कॉकटेल डिशेज की कई वैरायटीज हैं। यहां फाइबर प्लांटर्स नई अट्रैक्शन है। इसमें फाइबर ग्लास कैमिकल का गमला है क्योंकि ये पौधे को सूखने नहीं देता और प्लास्टिक से बेहतर रहता है। एग्जिबीशन में 62 स्टॉल्स लगे हैं। बार्गेन फेस्ट को ध्यान में रखते हुए यहां 10 से 60 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। हर स्टॉल पर कुछ ऐसे सामान की बास्केट बनाई है जिसमें कम रेट का सामान है। इस तरह फ्रैश कलेक्शन के साथ डिस्काउंट की चॉइस भी यहां मौजूद है। ड्रेस की बात करें तो सूट्स, काफ्तान, टॉप, कुर्ते आदि ऑप्शंस हैं। फैब्रिक की बात करें तो चिकनकारी, जॉरजेट, शिफॉन आदि हैं। यह एग्जिबीशन 21 मई तक चलेगी। समय सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक का है।
किसान भवन में लगी एग्जिबीशन ‘द बेस्ट बार्गेन फेस्ट 2018’ में गर्मियों के लिए नए ट्रेंड्स के ऑप्शन हैं, जो 21 मई तक चलेगी।
सूट का सेट| सूट-दुपट्टे का यह सेट ब्राइट कलर के बेस पर कलरफुल प्रिंट का डिजाइन देकर बनाया है। चंदेरी का दुपट्टा और रेयॉन की शर्ट है। इसके गले पर पीकॉक डिजाइन और थ्रेड के लटकन हैं।
डेकोर ऑप्शन
इसे उरली ब्रॉन्ज मेटल से बनाया है। लोटस शेप के इस पानी के घड़े में फूल और दिए सजाकर रख सकते हैं। यह 10 साल तक खराब नहीं होगा। इसे सिर्फ गीले कपड़े से साफ करें। किसी तरह का कैमिकल ना लगाएं।
समर स्टाइल|इस फैब्रिक को आप किसी भी कलर में डाय करवा सकते हैं। चिकनकारी जॉरजेट की शर्ट और ऑरगेंजा के दुपट्टे पर पॉम-पॉम लेस है और साथ में शरारा, पेंट्स या प्लाजो के लिए भी मटीरियल है।
कुंदन स्टड रिस्ट वॉच
यह रिस्ट वॉच माइक्रो गोल्ड इलेक्ट्रो प्लेटिंग से बनाई है। राउंड शेप डायल वाले इस वॉच् में रुबी व पन्ना का इस्तेमाल किया गया है। इस मटीरियल की एक्सेसरीज को ज्यादा देर तक बाहर खुले में नहीं रखना चाहिए। साथ में दिए पाउच में संभाल कर रखें।