पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21वीं सदी की अंग्रेजी को समझाया एक्टिविटीज से

21वीं सदी की अंग्रेजी को समझाया एक्टिविटीज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परफॉर्मेंस के जरिए पहले पूरे सिलेबस का शोकेस और फिर लर्निंग और एक्सपीरियंस शेयरिंग का एक सेशन। कुछ इसी तरह चला ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन की एक्टिविटी। जहां क्लासिकल म्यूजिक, रॉक एंड पॉप, ड्रामा कम्युनिकेशन स्किल्स आैर अंग्रेजी भाषा पर बात हुई। पिछले दिनों यूके के एग्जामिनेशन कार्डिनेट्स होटल मैरिएट पहुंचे। वजह थी एकेडमी के सिलेबस के बारे मेंं बताना। इसलिए ट्राईसिटी के टीचर्स के लिए सिलेबस का ओरिएंटेशन सेशन रखा गया। इसका मकसद था उन्हें खुद को बेहतर बनाने का मौका देना। इस सेशन को सुजैन जॉर्ज, रितिका र|ा और जॉयस ड्यूनका ने लिया। अंग्रेजी से कॉन्फिडेंस बिल्ड करना बताया। रितिका बोलीं- हम ग्रामर सीखते तो हैं, लेकिन जब उसका इस्तेमाल बातचीत में करते हैं तो वो एकदम गलत होता है। उसे एक्टिविटी के बेहतर कर सकते हैं। जॉयस ने 21वीं सदी की अंग्रेजी को एक्टिविटी से समझाया। क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, टीम वर्क और क्रिएटिविटी पर बात की।

खबरें और भी हैं...