21 अप्रैल को लिटरेरी इंटरेक्शन
चंडीगढ़ | लिटरेरी के शौकीनों एक बार फिर से इकट्ठा होंगे। मौका बनेगा लिटरेरी इंटरेक्शन के रूप में। इस वीकेंड, 21 अप्रैल को चंडीगढ़ साहित्य एकेडमी की ओर से लिटरेरी इंटरेक्शन सेशन रखा गया है। यह सेशन नामी हिंदी लेखक और क्रिटिक रमेश कुंतल मेघ के साथ होगा। रमेश नेशनल साहित्य एकेडमी अवाॅर्ड 2017 पा चुके हैं। यह सेशन सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में चलेगा। शनिवार को इसकी शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। इसमें हिंदी साहित्य पर विचारों को रखा जाएगा।