पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ये डांस फॉर्म्स फिटनेस और फन के लिए

ये डांस फॉर्म्स फिटनेस और फन के लिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादी, सगाई, बर्थ डे पार्टी या फिर कोई फेस्टिवल। डांस के बिना हर सेलिब्रेशन अधूरा है। इन मौकों को खास बनाने के लिए कई लोग स्पेशल डांस भी सीखते हैं। इसके अलावा शहर में कई क्लब एक्टिव हैं, जो नई और डिफरेंट डांस फॉर्म सीखने के ऑप्शन देखते रहते हैं। साथ ही कुछ लोग फिटनेस के लिए भी डांस करते हैं। इन दिनों बचाता, किजॉम्बा, चा चा चा, बी- बोइंग डांस फॉर्म का ट्रेंड काफी इन है। इसके लिए हमने डांस एक्सपर्ट्स से जाना कि शहर में इन दिनों कौन-कौन से डांस फॉर्म का ट्रेंड चल रहा है। ट्राईसिटी के लोगों को कौन सी डांस फॉर्म्स पसंद आ रही हैं...

जानिए डांस फॉर्म के बारे में

चा- चा- चा|बंदीप रेखी 10 साल से यह डांस फॉर्म सिखा रहे हैं। बताते हैं- लैटिन अमेरिकन डांस के तहत बहुत से डांस फॉर्म आते हैं जिनमें कुछ क्लासिक डांस होते हैं जैसे इंडिया में कथक, भरतनाट्यम और कुछ फोक डांस होते हैं जैसे गिद्दा, भंगड़ा। इन्हीं में से एक चा-चा डांस फार्म है। जिसे कपल के साथ भी कर सकते हैं और सोलो भी। इसमें चार बीट्स में पांच स्टेप्स किए जाते हैं। तीन बीट्स पर एक- एक बीट्स होती है लेकिन चौथी बीट में दो बीट्स होती है। बॉलीवुड में भी इसकी झलक देखने को मिलती है।

बचाता|यह कपल डांस है। यह फॉर्म सालसा से मिलती-जुलती है लेकिन इसके मूवमेंट बेहद स्लो होते हैं। इसमें टर्न ज्यादा से ज्यादा लेने पड़ते हैं। इसमें आठ बीट्स में आठ स्टेप्स किए जाते हैं। यह स्पैनिश म्युजिक पर किया जाता है।

किजॉम्बा|यह भी कपल डांस है। इसके मूवमेंट बचाता से भी स्लो होते है। स्पैनिश के साथ ही इसे दूसरे म्युजिक यानि हिन्दी, इंग्लिश रिमिक्स में भी कर सकते हैं। इसमें टर्न बचाता के मुकाबले काफी कम होते हैं।

बी बोइंग|इसके लिए स्पेशल ट्रैक होते हैं। पॉवर मूव्स में एक हाथ से स्पिन करना होता है तो कभी हैड से स्पिन करना होता है। टॉप रॉक्स में फुट वर्क होता है। डाउन रॉक्स में मूव्स ऐसे होते है जिन्हें बैठ कर किया जाता है।

पैशन और प्रोफेशन

सुमीत कुमार बी- बोइंग के बारे में बताते हैं- इसका क्रेज उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलता है जो चाहते हैं कि उनके डांस में प्लस प्वाइंट हों। यह डांस फॉर्म सीखना और करना इतना आसान नहीं है। इसके लिए पूरी प्रोटेक्शन की जरूरत पड़ती है।

जीशान रंग तीन साल से बचाता, किजॉम्बा डांस लोगों को सीखा रहे हैं। बताते हैं- ये डांस फॉर्म सालसा से बिलकुल अलग हैं। सब में बीट्स से लेकर मूवमेंट तक का फर्क है। रही बात लोगों के सीखने की तो लोग एक तो इसलिए सीखना चाहते हैं क्योंकि वह अवेयर हो चुके हैं। कुछ डांस ट्रेनर बनना चाहते हैं इसलिए सभी डांस फॉर्म सीखते हैं।

यह कहना है सीखने वालों का

अमन बताती है- मुझे बचाता और किजॉम्बा डांस सीखते हुए 2 साल हो गए हैं। मैं डेंटिस्ट हूं। लेकिन डांस का शौक पहले से ही है।कुछ नई डांस फॉर्म ट्राय करना चाहती थी। सबसे पहले मैंने हिप- हॉप डांस सीखा। फिर बी- बॉईंग सीखा।

अमितोज सिंह बताते हैं- शुरू से ही मुझे डांस का शौक रहा। इसलिए सीखना शुरू किया। डांस सिर्फ मेरा पैशन है करिअर नहीं। क्योंकि मैं बिजनेस करता हूं। भंगड़ा, बॉलीवुड, हिप- हॉप जैसे डांस फॉर्म मैं सीख चुका हूं। अब इतना सीखने के बाद हर किसी की यही चाहत होगी कि कुछ नया सीखा जाएं। इसलिए नई डांस फॉर्म सीख रही हूं।

खबरें और भी हैं...