- Hindi News
- National
- अक्षय तृतीया पर जूलरी में एंटीक, जड़ऊं, कुंदन वर्क के नए डिजाइंस बने सबकी पसंद
अक्षय तृतीया पर जूलरी में एंटीक, जड़ऊं, कुंदन वर्क के नए डिजाइंस बने सबकी पसंद
अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदा गया सोना घर में सुख- समृद्धि लाता है। यही वजह है कि लोग इस दिन सोना खरीदते हैं और ज्वैलर्स पर बहुत भीड़ होती है। ऐसा ही माहौल देखने को मिला सेक्टर-34 के शाम ज्वैलर्स में। यहां लोगों ने सोने की जूलरी से लेकर कॉइन भी खरीदे। ओनर गगनदीप खुराना ने बताते हैं- इसके लिए बुकिंग काफी समय पहले से ही शुरू हो जाती है। जैसे कोई 3-4 दिन पहले तो कई ग्राहक ऐसे भी होते हैं जो महीना पहले ही बुकिंग करवा लेते हैं और सोना इसी दिन यानी अक्षय तृतीया पर खरीदते हैं। ग्राहकों को प्रोटेक्शन देने के लिए हम बुकिंग के दिन जितना सोने का रेट होता है, उसी रेट पर उन्हें सोना देते हैं। इसके अलावा मेकिंग चार्ज पर भी छूट देते हैं। रही बात डिजाइन की तो वैसे तो हर हफ्ते ही हम नए डिजाइन तैयार करवाते हैं, लेकिन इस मौके पर भी हमने एंटीक, जड़ाऊ कुंदन में नए डिजाइन तैयार करवाए हैं। सोने के अलावा कई ग्राहक डायमंड की जूलरी भी लेते हैं।
Jewells in Trend
इन दिनों जूलरी को लेकर कई तरह के ट्रेंड सामने आ रहे हैं। जानिए क्या है खास मार्केट में ...