आज पीयू में ‘शीयर्स एंड रुबान’
चंडीगढ़ | पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी (यूआईएफटी) का एनुअल डिज़ाइन कलेक्शन ‘शीयर्स एंड रुबान’ का 19 अप्रैल को आगाज होगा। इसमें मास्टर्स डिग्री के स्टूडेंट्स के बनाए 16 डिजाइन क्लेक्शंस, रिसर्च पोस्टर प्रेजेंटेशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स डिस्प्ले होंगे। स्टूडेंट्स ने बताया- हम समेस्टर की शुरुआत से ही इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं। कलेक्शन की इंस्पिरेशन और डिजाइन सैंपल के बारे में काम करना होता है। उन्होंने बताया- वीरवार को सात स्टूडेंट्स की रिसर्च पोस्टर प्रेजेंटेशन, एक्सेसरीज और दो स्टूडेंट्स अपनी डिजाइनर कलेक्शन पेश करेंगे। एमएससी (एफटी) की स्टूडेंट कृतिका सूद ने बताया- वह ‘रीसाइक्लिंग एंड रियूस’ पर अपना रिसर्च पेपर प्रजेंट करेंगी। गगनप्रीत ‘स्टडी ऑफ़ हेलमेट वीयरिंग हैबिट इन चंडीगढ़’ पर रिसर्च प्रजेंटेशन देंगी। नीलम अपनी डिजाइनर आउटफिट्स की कलेक्शन डिस्प्ले करेंगी। नीलम ने बताया- उनकी कलेक्शन किंगफिशर बर्ड से इंसपायर्ड है और उन्होंने सरफेस ऑगमेंटेशन टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर आउटफिट्स तैयार किये हैं। इसके लिए उन्हें डेढ़ महीने का समय लगा। ऋचा ने हैलोवीन थीम पर हैंडमेड पार्टी प्रोडक्ट्स बनाए हैं। इसके अलावा लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स में स्टूडेंट्स की बनाई चीजें डिस्प्ले होंगी। यह यूआईएफटी का एनुअल इवेंट है।