पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शुक्रवार को नाटक खत लई शुक्रिया देखें

शुक्रवार को नाटक खत लई शुक्रिया देखें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस शुक्रवार, 20 अप्रैल को नाटक खत लई शुक्रिया खेला जाएगा। मंच बनेगा सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन का रंधावा ऑडिटोरियम। रूपक कला एंड वेल्फेयर सोसाइटी के कलाकारों की यह पेशकश रहेगी। नाटक का लेखन जसवीर राना का होगा। इसे संगीत गुप्ता डायरेक्ट करेंगी।

रूपक कला मंच की इस पेशकश में पंजाब आर्ट्स काउंसिल और नाॅर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला सहयोग कर रहा है। इस नाटक से युवा पीढ़ी पर कटाक्ष किया जाएगा। कलाकार अपनी पेशकश से गांव से शहरों के बीच फर्क को दिखाएंगे। टेक्नोलॉजी की वजह से बदले संदेश भेजने के तौर तरीकों पर बात करेंगे। बताएंगे कि कैसे पहले के माध्यमों की अहमियत अब न के बराबर हो गई है। नाटक की शुरुआत शाम 6:30 बजे होगी। एंट्री फ्री है।

खबरें और भी हैं...