पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ड्रीम वेडिंग के लिए बनाए फॉरेस्ट, कंटेंपरेरी थीम पर सैट

ड्रीम वेडिंग के लिए बनाए फॉरेस्ट, कंटेंपरेरी थीम पर सैट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंगेजमेंट के लिए फेयरी थीम, मेहंदी सेरेमनी के लिए कंटेंपरेरी, केव थीम पर वेडिंग। ऐसे बहुत से वेडिंग के फंक्शन और थीम पर डिजाइनर सैट देखने को मिले आईनिफ्ड के इंडस्ट्रियल एरिया के एग्जिबीशन हॉल में। यहां बुधवार से इंटीरियर्स एनुअल एग्जिबीशन 2018 शुरु हुई। इस साल एग्जिबीशन की थीम “ए परफैक्ट ड्रीम वेडिंग” है। इसमें स्टूडेंट्स के ग्रुप्स ने अलग- अलग थीम पर सैट बनाए हैं। जैसे किसी ने एंट्रेस सैट फॉरेस्ट थीम पर बनाया है किसी ने कॉकटेल के लिए ब्रिटिश वेडिंग की थीम को चुना। आईनिफ्ड की सेंटर हैड निमिशा गुप्ता बताती हैं- अब लोग थीम के मुताबिक वेडिंग फंक्शन के लिए सैट डिजाइन करवाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि स्टूडेंट्स को भी किस तरह के सैट के बारे में बताया जा सके।

Wedding Sets

वेडिंग फंक्शन और थीम पर ऐसे ही डिजाइनर सैट देखने को मिले आईनिफ्ड के एग्जिबीशन हॉल में।

यह द स्टार लाइट थीम ब्रिटिश वेडिंग से प्रेरित हैं

थीम- द स्टार लाइट ( कॉकटेल)

मेंटर- तेजस्वनी

स्टूडेंट्स- रितिका, रिशिका, श्रेया, हरगुन, अदिति, सिमरण, इशा, अक्षय, सचिन।

मटीरियल- वॉल पेपर, ट्रांसपेरेंट प्लेट- ग्लास, आर्टिफिशियल फ्लॉवर, वास, वायर, सिंथेटिक थ्रेड।

कॉकटेल पार्टी के लिए इस सैट को बनाया गया है। इसकी थीम द स्टार लाइट है। मेंटर और स्टूडेंट्स बताते हैं- यह थीम ब्रिटिश वेडिंग से प्रेरित है। इसमें ऊपर स्ट्रिंग्स लगाई हैं। बीच में लाइट्स लगाई है। प्लेट और ग्लास पर गोल्डन पेंट किया है। टेबल को वास से सजाया है। लाइव म्युजिक के लिए भी यहां एक कॉर्नर है।

प्रोजेक्टर से दिखाया समुंदर

थीम- केव वेडिंग

मेंटर- मीनल

स्टूडेंट्स- प्रिया, हरजिंदर, अंकिता, हरजोत, आरती, शुभा, रितिका, मुस्कान।

मटीरियल- वुड, न्यूजपेपर, थर्मोकोल,कैंडल, प्रोजेक्टर, पुट्‌टी, रेत।

मेंटर और स्टूडेंट्स बताते हैं- इसे बनाने में 28 दिन लगे। ऐसे बहुत से देश हैं जहां इस तरह की थीम पर वेडिंग हो रही है। प्रोजेक्टर के जरिए हम समुंदर का सीन दिखा रहे है। फ्लोरल ड्रेस पहने स्टूडेंट्स की यह ड्रेस भी थीम के मुताबिक है।

फूलों से सजाया सैट

थीम- फॉरेस्ट

मेंटर- स्वाति

स्टूडेंट्स- अंकुश, शिमुन, श्रेया, दिलजोत, दीक्षा, पुनीत, अभिषेक, चिराग, मुस्कान, अमीशा, तान्या शशि, अनुराधा

मटीरियल- वायर, ग्रास मैट, लाइट्स, हैंडमेड शीट्स, वुड, रूट्स।

यह एंट्रेस सैट है। इसे बनाने में 1 महीना लगा। मेंटर और स्टूडेंट्स बताते हैं- एंट्रेस में सबका फोकस फोटो खिंचवाने पर ही होता है। इसलिए यह रीथ बनाया है। वायर से इसका स्ट्रक्चर बनाया फिर बरगद के पेड़ की जड़ें और हैंडमेड फूल से पत्तियों से इसको सजाया है।

5 हजार मीटर लंबे रीबन से तैयार सैट

थीम- सेलिब्रेशन ऑफ लव ( रिसेप्शन एरिया)

मेंटर- इति अरोड़ा

स्टूडेंट्स- रिया, गुरिंदरपाल सिंह, निशा, साक्षी, इशिका,

मटीरियल- रिबन, क्रिस्टल बॉल, वास, टेबल, लाइट्स।

इस थीम को सोचने से लेकर बनाने में 2 महीने का समय लगा। मेंटर और स्टूडेंट्स बताते हैं- एंट्री पर जो रिबन लगाए हैं वह 4 से 5 हजार मीटर लगा। 2 तरफ 10 फुट और बीच में 4 फुट तक रिबन लगाए हैं। नीचे क्रिस्टल बॉल लगाए हैं और ब्रास की एक्सेसरीज भी लगाई हैं।

खबरें और भी हैं...