फुलकारी में चिनॉन, कोटा डोरिया फैब्रिक पर पॉम-पॉम वर्क का ट्रेंड
डिजाइनर्स फुलकारी में फैब्रिक, वर्क व डिजाइन में नए एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। इस पर एक रिपोर्ट।
एकता श्रेष्ठ| चंडीगढ़
पंजाब का खास त्यौहार है बैसाखी। भले ही बैसाखी जा चुकी लेकिन इसका सेलिब्रेशन कई दिनों तक चलता रहता है। इस दौरान सभी ट्रेडिशनल कपड़े पहनते हैं, जिसमें फुलकारी को बेहद खास माना जाता है। आजकल फुलकारी का ट्रेंड इतना बढ़ गया है कि हर फैब्रिक में इसके डिजाइन बनाए जा रहे हैं। कारीगर बुनकर और डिजाइनर्स फुलकारी के डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। रही डिजाइन की बात तो इसमें परांठा, कंचन फूल और बर्फी है, जो ट्रेडिशनल डिजाइन हैं। डिफरेंट लुक देने के लिए इन्हें मिक्स किया जाता है। इसके साथ इनपर गोटा पट्टी, पर्ल, पॉम पॉम, सीक्वेंस वर्क किया गया है। यह ट्रेडिशनल और डिफरेंट फुलकारी सिम्पल सूट के साथ स्टाइलिस्ट लुक देती है। आइए जानते हैं ऐसे डिफरेंट फैब्रिक में बने डिजाइन के बारे में।
सिल्क| इस फूलकारी का फैब्रिक सिल्क है। एक में लेमन और ग्रीन कलर से डिजाइन बनाया है और एक में ब्लू ग्रीन येलो पिंक से। इसके दोनों तरफ टैसल लगाए गए हैं।
यह है खास
क्रेप में| इस फुलकारी का फैब्रिक क्रेप है। इसे दो डिजाइन से मिलाकर तैयार किया है एक डिजाइन फिरोजी रंग में परांठा जाल है और दूसरा मरून कंचन फूल। इस फूल का एक हिस्सा ही इसमें लिया है। इसका बेस मस्टर्ड कलर का है।
कॉटन| कॉटन फैब्रिक में इस फूलकारी को बनाया है। इसमें बर्फी, कंचन फूल डिजाइन है। कॉटन फैब्रिक की खास बात यही होती है कि इससे बने दुपट्टे से सूट टॉप जैकेट या फिर घर के लिए कुछ भी बना सकते हैं।
मशीनी वर्क|हाथी के डिजाइन की इस फूलकारी को मशीनी से बनाया गया है। इसके चारों तरफ गोल्डन की लेस लगी हुई है। बीच-बीच में सीक्वेंस वर्क किया है। कई दुपट्टों में पॉम-पॉम स्टाइल भी देखने को मिल रहा है।
चिनॉन शिफोन में
सूट ड्रेस जूलरी के अलावा फूलकारी में भी गोटा पट्टी का ट्रेंड भी चल रहा है। इसका फेब्रिक चिनॉन शिफोन है। लेस भी गोटा पट्टी की है। डिजाइनर परांठा जाल है जिसके बीच में सीक्वेंस वर्क किया है। बेस पिंक कलर है।