20 मई को देखें नाटक चरणदास चोर
चंडीगढ़ | मास्क थिएटर ग्रुप की ओर से 20 मई को नाटक चरणदास चोर होगा। सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में होने वाले इस नाटक को डायरेक्ट करेंगे विजय मचल और रेखा रानी। नाटक हिंदी भाषा में होगा। इसमें ग्रुप के 5 आर्टिस्ट के अलावा 12 चाइल्ड आर्टिस्ट भी अभिनय करेंगे। कहानी चरणदास चोर पर आधारित होगी। यह ऐसा चोर होता है जो लोगों की भलाई भी करता है। नाटक शाम 6:30 बजे शुरू होगा। इसकी अवधि एक घंटे की रहेगी। इसे कोई भी देखने आ सकता है। एंट्री फ्री है।