आज शाॅर्ट फिल्म अस्मत की स्क्रीनिंग
चंडीगढ़ | फैशन के अलावा कान फेस्ट में शाॅर्ट फिल्म अस्मत हर साल सराही जाने वाली फिल्म बनती आई है। इसे बनाने वाली टीम चंडीगढ़ से रही है। आज इस शाॅर्ट फिल्म अस्मत की प्रीमियर स्क्रीनिंग चंडीगढ़ में होगी। सेक्टर-10 के गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी का ऑडिटोरियम वेन्यू बनेगा। इस फिल्म की स्क्रीनिंग में आदिल हुसैन गेस्ट ऑफ ऑनर हाेंगे। वहीं इस मौके पर ओरिजनल साउंडट्रेक भी लॉन्च होगा। इस शाॅर्ट फिल्म की अवधि 35 मिनट की होगी।