पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 99 पर्सेंट लाकर भी एडमिशन नहीं

99 पर्सेंट लाकर भी एडमिशन नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभी-अभी स्कूलों के 12वीं के नतीजे निकले हैं। पर्सेंटेज के बढ़ते स्तर से ये लेख प्रेरित है। एक बाप अपने बेटे को डंडे से पीट रहा था। कितनी बार कहा था तुम्हें पढ़ने को पर तेरे सर पर जूं तक नहीं रेंगी। अब बता 99 पर्सेंट नंबर लाकर कहां तुझे एडमिशन मिलेगी? उतने में रसोई से बच्चे की मां आ गई। क्यों डांट रहे हो बेचारे को? पिता बोला, बेचारा वो नहीं मैं हूं। अपने जमाने में 50 पर्सेंट नंबर लेके मुझे 99 वाले बेटे को डांटना पड़ रहा है। ये कोई मजाक नहीं है? पिछले साल दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजिस ने 99.5- 100 पर्सेंट को अपनी पहली कट ऑफ लिस्ट के लिए मना किया है। अंदर ही अंदर सभी मां बाप शुक्र मना रहे होंगे कि अच्छे टाइम पर पढ़ाई करके नौकरी लग गई। शुक्र इस बात का है कि हम आज मां-बाप हैं और अगर किसी के घर के हालात ठीक हैं तो बच्चे ज्यादातर अपने मां-बाप के रिपोर्ट कार्ड को देखने की मांग नहीं करते। सिर्फ मां-बाप ही नहीं, कॉलेजिस के टीचर्स भी भला मना रहे होंगे। आजकल के सिलेबस और ग्रेडिंग से इन कॉलेजिस के अध्यापकों के दोबारा इम्तिहान लिए जाएं तो शायद ज्यादातर प्रोफेसर्स के 70 पर्सेंट से अधिक नंबर न आएं।

हमने अपने बच्चों की दुनिया कितनी सरल कर दी है। उनकी जिंदगियों को इन मार्क्स के इर्द-गिर्द ही समेटकर रख दिया है। खुली हवा में सांस लेने की बजाय हमने उनकी दुनिया सिर्फ एक ट्यूटर से दूसरे ट्यूटर तक जाना कर दिया है। हमने मंजिल तक पहुंचना है, चाहे इसके लिए रेड लाइट ही क्यों न लांघनी पड़े। लेकिन हम इतने भी निर्दयी नहीं। हमने बाकी बचे टाइम के लिए उन्हें मोबाइल, लैपटॉप और टीवी देखने की अनुमति दी है। ये सब उस 100 पर्सेंट के चक्कर में। अगर आपके इतने नंबर आ गए तो खूब, पर अगर उससे थोड़े से भी कम ले आए तो फिर आपको हमारी शिक्षा प्रणाली की मार झेलनी पड़ेगी। सवाल उठता है कि ये बेचारे करें क्या? एक आदमी बड़े दिनों बाद अपने दोस्त से मिला। सुना यार, तेरा बेटा आजकल क्या कर रहा है? दूसरा आदमी बोला, बेचारा पढ़ाई में फेल हो गया था। दुखी हो कि वो साधू बन गया और एक टीवी चैनल पर हिट हो गया। अब बच्चे उसके पास आशीर्वाद लेने आते हैं कि उनके 100 पर्सेंट नंबर आ जाएं।

City women

सविता भट्‌टी

ब्रांड अम्बेस्डर, स्वच्छ भारत चंडीगढ़

खबरें और भी हैं...