20 मई को होगा सुरीला सफर
चंडीगढ़ | एआर मेलोडीज एसोसिएशन की ओर से 20 मई को सुरीला सफर “अब जाएंगे कितनी दूर” प्रोग्राम होगा। सेक्टर- 18 के टैगोर थिएटर में होने वाले इस कार्यक्रम के बारे में म्यूजिक डायरेक्टर डॉ. अरूण कांत ने बताया- यह एक म्यूजिकल जर्नी होगी, जो संगीत निर्देशक स्वर्गीय एसडी बर्मन और आरडी बर्मन पर आधारित होगी। यह कार्यक्रम अनाथ बच्चियों को भी समर्पित होगा। 20 बच्चियों का ग्रुप इसमें गाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा। इसका हिस्सा कोई भी बन सकता है। एंट्री फ्री है।