पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अच्छे काम के लिए रोटरी ने किया सम्मानित

अच्छे काम के लिए रोटरी ने किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटरी चंडीगढ़ ने सेक्टर-18 स्थित रोटरी हाउस में शहर के पांच नागरिकों को 2017-2018 रोटरी वोकेशनल अवॉर्ड्स से नवाजा। इनकमिंग डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन चंदर गोयल ने इन सभी को साइटेशन, शॉल और गिफ्ट दिए। इनमें युवा ऑटोरिक्शा ड्राइवर अमरजीत सिंह, डाकिया रूप लाल, जगदीश सिंह, नरिंदर कौर, डॉ. पायल शर्मा को यह अवॉर्ड दिए गए। इन सभी ने अपनी जिम्मेदारियों से बढ़कर काम किया। वोकेशनल सर्विस के डायरेक्टर रोटेरियन दर्शन महेंद्रू ने रोल मॉडल बनने के लिए इन सभी के योगदान को सराहा। वोकेशनल अवॉर्ड्स कमेटी की चेयरमैन रोटेरियन नीना सिंह ने इन सभी को साइटेशन दी।

ड्यूटी| शारीरिक तौर पर चैलेंज डाकिया रूप लाल को सम्मानित किया। 2005 में हुई दुर्घटना में एक बाजू खोने के बाद साइकिल पर अपनी ड्यूटी दे रहे थे।

ईमानदारी|युवा ऑटोरिक्शा ड्राइवर अमरजीत सिंह ने उस महिला को ढूंढने के लिए विशेष कोशिश की जो कैश और सोने के आभूषण से भरा बैग उनके ऑटो में भूल गई थी। इसलिए उन्हें सम्मानित किया गया।

सहायता|गरीबों का बिना फीस उपचार कर रहीं फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. पायल शर्मा को भी यह अवाॅर्ड दिया।

जागरूक|गवर्नमेंट मिडल स्कूल बुड़ैल की नरिंदर कौर एडल्ट एजुकेशन को प्रमोट कर रही हैं। इसके अलावा स्कूल में नजरअंदाज की गई और खाली पड़ी जगहों पर ग्रीन सेंटर बनाने के लिए उन्होंने प्रयास किया।

हेल्प|पीजीआई की सराय में 1996 से लगातार गरीब मरीजों और उनके अटेंडेंट्स की मदद करने के लिए जगदीश सिंह को नि:स्वार्थ सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया।

खबरें और भी हैं...