एफएमएम के स्टूडेंट्स ने पेश किए प्रोजेक्ट्स
सेक्टर-35 के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने फाइनल डिग्री प्रोजेक्ट पेश किए। इन्हें तीन महीने तक इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स और फैकल्टी की देखरेख में तैयार किया। इस साल एफएमएम डिपार्टमेंट की ओर से 12 और जीएमटी की ओर से 7 रिसर्च प्रोजेक्ट पेश किए गए। इसके तहत हर साल नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी मोहाली के फैशन मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट और गार्मेंट मेन्यूफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स हर साल बड़े एक्सपोर्ट और रिटेल आउटलेट्स के साथ काम करके चिंताजनक क्षेत्रों को खोजने की कोशिश करते हैं। ताकि उन्हें सही सुझाव दिए जा सकें। इस प्रोग्राम को रिटेल क्षेत्र और गार्मेंट मेन्यूफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया।
Summit Project