रोज केक, हार्ट शेप पेस्ट्री, रोस्टेड चना लड्डू और शुगर फ्री बर्फी
रोज केक, रेड वैल्वेट हार्ट शेप पेस्ट्री, रोस्टेड चना लड्डू, पटियाला पनीर गोकुलधाम। बेकरी, स्वीट्स और स्नैक्स के अलावा खाने में ऐसी ही कई वैरायटी के ऑप्शन हैं सेक्टर-22 के गोकुलधाम में। खाने के शौकीनों के लिए यह बेहतर जगह है। ओनर हिमांशु और आशु बताते हैं- हमारी सभी डिश वेज हैं। जितनी भी मिठाई बनी हैं, वह प्योर घी की हैं। कलर्स, जो ऐड किए हैं वह ऑर्गेनिक हैं। कह सकते हैं कि हमने सिर्फ टेस्ट ही नहीं बल्कि हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखा है। स्वीट्स में शुगर फ्री बर्फी, काजू ड्राय फ्रूट लड्डू, अंगूरी रस मलाई, केसर रस मलाई। खाने में चूर-चूर नान, मिर्ची लच्छा परांठा, छोले-भटूरे। सीजन के मुताबिक ड्रिंक में कई ऑप्शन हैं। मिल्क बादाम, कुकीज, ब्रेड में भी कई वैरायटी हैं, जो इन हाउस ही बनती है। यह तो है सब इंडियन इनके अलावा चाइनीज डिश भी यहां है।
हार्ट शेप पेस्ट्री| रेड वैल्वेट हार्ट शेप की इस पेस्ट्री का बेस स्पंजी ब्रेड है। इसके ऊपर जैम की लेयर है और क्रीम से डिजाइन बनाया है। ब्रेड क्रम्ब्स में चुकंदर के रस को मिलाया है।
डिश में है यह खास
रोज केक|यह रोज केक व्हाइट कलर का है, जो वनिला फ्लेवर में है। रोज फ्लॉवर की लुक देने के लिए एक भी जगह प्लेन नहीं छोड़ी। सभी में रोज डिजाइन है।
शुगर फ्री बर्फी
काजू को पीसकर इसे भुना गया है। केयर, ड्राय फ्रूट को भी इसमें मिक्स किया है। इसमें शुगर फ्री सिरप मिलाया है।
मिक्स मिठाई|यह मिक्स मिठाई काजू चांद, काजू लड्डू, काजू एप्पल, केसर काजू कतली है। इन सभी का बेस काजू से बनाया है।
रोस्टेड चना लड्डू
चने के पाउडर को प्योर घी में भुना है। फिर इसको ड्राय फ्रूट के साथ भुना गया है। इसके बाद लड्डू बनाए।