मदर्स डे पर रैंप वॉक
चंडीगढ़ | मदर्स डे सभी के लिए खास होता है। इसलिए मोहाली स्थित एक मॉल में इसे सेलिब्रेट किया गया। इसमें सभी मदर्स ने रैंप वॉक किया। इसके साथ ही पार्टिसिपेंट्स के लिए डांस वर्कशॉप भी रखी गई। उन्हें पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और ब्यूटी केयर के टिप्स दिए गए। फिटनेस के लिए भी अलग से एक सेशन था। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की बहन वीना अरोड़ा, हरियाणा आरएचएसएस की राज्य अध्यक्ष रश्मि पूनिया, सेंट सोल्जर्स स्कूल मोहाली की प्रिंसिपल अंजली शर्मा, अभिनेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता प्रिया लखनपाल, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड विजेता सोशल एक्टिविस्ट डॉ. दीप्ति शास्त्री आदि शामिल थीं।