लोटस, रोज फ्लॉवर, हार्ट शेप और पफी लुक के हेयर टैटू
पोम्पाडोर हेयर कट एंड वर्साचे हेयर टैटू
यह हेयर कट लॉन्ग फेस पर अच्छा लगता है। इसमें वर्साचे टैटू बनाया है।
Bal Kalyan
चंडीगढ़ | समर सीजन में सिर्फ ड्रेस, मेकअप, जूलरी में ही बदलाव नहीं होता, बल्कि हेयर स्टाइल व कटिंग भी में भी नए ट्रेंड आते हैं। लेकिन इसके लिए खुद का अपडेट होना जरूरी है। चाहे वह लड़का हो या लड़की। ऐसे ही हेयर स्टाइल से लेकर कटिंग, टैटू को शोकेस किया मंगलवार को सेक्टर-8 के ब्लश इन स्टाइल सैलून में। यहां हेयर स्टाइलिस्ट माहिर, आतिफ, आरिफ और अजय ने हेयर स्टाइल बनाकर दिखाए। अजय बताते हैं- इन दिनों पोम्पाडोर हेयर कट, पफी लुक, सॉफ्ट कर्ल, वर्साचे, लोटस टैटू का ट्रेंड चल रहा है। वैसे तो लड़कों में इसका क्रेज ज्यादा होता है, लेकिन अब लड़कियां भी हेयर टैटू बनवा रही हैं। लड़के ज्यादातर बैक साइड, लेफ्ट और राइट साइड टैटू बनवाते हैं। पैटर्न, फ्लॉवर, हार्ट बीट्स, वर्साचे का होता है और लड़कियां लोटस, रोज फ्लॉवर, हार्ट शेप वाले पैटर्न ज्यादा बनवाती हैं। यह टैटू 7 से 10 दिन तक हेयर ग्रोथ के मुताबिक ही चलता है। इसके बाद या तो रिन्यू करवा लो या फिर हेयर बढ़ा भी सकते हो।
पफी लुक (हेयर स्टाइल)
इसे बनाने के लिए सबसे पहले रेजर फेड हेयर कट किया जाता है। सेंटर के हेयर को वॉल्यूम देकर दोनों तरफ के हेयर शॉर्ट होते हैं। सेंटर में और साइड में टैटू बनाया है।
सॉफ्ट कर्ल
पार्टी के लिए यह हेयर स्टाइल परफेक्ट है। सेंटर में पफ है और फ्रंट की तरफ दोनों साइड से टक किया गया है। एक तरफ एक्सेसरीज भी लगाई गई है। इस स्टाइल को साड़ी, गाउन के साथ बना सकते हैं।
पार्टी और रूटीन के लिए
यह कर्ल आयरन से की गई है। इस हेयर स्टाइल रूटीन व पार्टी दोनों के लिए है। जिसका फेस स्क्वेयर हो इस पर यह हेयर स्टाइल अच्छा लगता है।