पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जादू एक साइंटिफिक आर्ट, इसे दिखाने वाले जादूगर इंजीनियर

जादू एक साइंटिफिक आर्ट, इसे दिखाने वाले जादूगर इंजीनियर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलक झपकते ही सामने डायनासोर ले आना। अमेरिका का स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी गायब कर देना। पेरिस पहुंचा देना। ये सब संभव है सिर्फ जादू से। लेकिन ये जादू होता कैसे है? इसकी ट्रिक्स क्या हैं। बुधवार को ये सब बताने के लिए हमारे साथ मौजूद थे जूनियर जादूगर ओपी शर्मा। कानपुर की इस शर्मा फैमिली में सीनियर ओपी और जूनियर ओपी शर्मा जादूगर हैं। असली ओपी नाम उन्होंने हमें बताया। सीनियर ओपी को जादुई दुनिया से जुड़े 47 साल हाे गए। इनके पास 37,878 मैजिकल शोज करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यही जादूगर कंपनी बारह साल बाद अपनी टीम के साथ चंडीगढ़ में पहुंची है शो लेकर। 18 मई से शुरू शो इंद्रजाल 30 जून चलेगा। परफाॅर्मेंस का मंच होगा सेक्टर-17 का नीलम थिएटर। इसके सब के बारे में बात करने के बाद जूनियर ओपी ने काले कपड़े से मुंह ढक कर बाइक चलाई ।

जादुई दुनिया से जुड़ने, अपनी ट्रेनिंग, पेशे व अनुभव को शेयर करते हुए जूनियर ओपी बताते हैं- दरअसल कोलकाता में भी हमारा एक घर है। वहां एक बार पिता के बड़े भाई गए तो उन्हें ट्रिक मिली जिसमें एक ओर से कागज डालने पर रुपए का नोट बाहर निकलता था। ये असल में नाेट मशीन थी। उन्होंने आकर इस बारे मंें बताया तो पिता के मन में उसे देखने की चाह जगी। तब उन्होंने अपनी ट्रिक के जरिए रेप्लीकेट किया। बिना किसी मदद के। यह उनकी पहली ट्रिक थी। बस फिर उन्होंने ट्रिक्स का आर्ट सीखा। इसके साथ ही जादू करने लगे। मैं 1972 में पैदा हुआ। तीन साल की उम्र से मैं उनके साथ जुड़ा।

47 साल में 37,878 जादुई शोज का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

ब्लाइंड फोल्ड एक्ट

बुधवार को जूनियर ओपी शर्मा ने ब्लाइंड फोल्ड एक्ट लाइव दिखाया। पहले आंखों पर आटे की एक लेयरिंग कर उसपर काले रंग की पट्टी बांधी। फिर उसपर काला मास्क लगाकर बाइक चलाई। सोसाइटी को जागरूक करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की नो हॉन्क थीम को भी जादू से प्रमोट भी किया जाएगा। इस एक्ट में दो सौ लोगों की टीम हिस्सा लेगी। रोजाना ढाई घंटे का शो होगा। पहले पांच दिन दो शो, वीकेंड पर तीन शो। 65 परफॉर्मर स्टेज पर लाइव परफॉर्म करेंगे। बताएंगे कि यह साइंटिफिक आर्ट है। इसमें कोई तंत्र-मंत्र व दैविक शक्ति जैसा कुछ नहीं होता।

साइंटिफिक आर्ट है मैजिक

यह मैजिक कुछ नहीं बल्कि एक साइंटिफिक आर्ट है। इसमें 60 फीसदी साइंस और 40 फीसदी प्रैक्टिस है। साइंस, टेक्नोलॉजी का प्रभाव शामिल होता है। इसमें वे ट्रिक्स शामिल रहती हैं जिन्हें हमने खुद तैयार किया। यह भी कह सकते हैं कि जादू इल्यूजन (धोखा) है। जब हम प्रकृति के किसी नियम को ट्विस्ट करते हैं तभी यह इल्यूजन बनता है। हमने इसे इंद्रजाल का नाम दिया है। इंसान की जिंदगी में छह इंद्रियों का योगदान होता है। इन्हीं इंद्रियों पर हम साइंटिफिक आर्ट को कमांड करते हैं। जादू कैसे होता है यह बताने की नहीं देखने की चीज है।

वसुधंरा राजे को ही गायब कर दिया

ओपी बताते हैं- आठ साल पहले जयपुर में मेरा शो था और वहां की सीएम वसुंधरा राजे ने आना था। उन्होंने बातों में कहा- शर्मा जी कुछ गायब वायब करते भी हैं या फिर सिर्फ कहने की बात है। ऐसा है तो हमें गायब करके दिखाइए। कहने भर की देर थी कि मैंने उन्हें गायब कर दिया। जो दस मिनट में ही प्रोग्राम से जाने वाली थीं वो ढाई घंटे का पूरा शो देखकर गईं। वहीं मेरा पहला शो 23 साल पहले हुआ था। उसमें मैंने लाइव हाथी को भी गायब किया था।

यह जादूगर फैमिली इंजीनियर्स की

जादू दिखाने वाली इस शर्मा फैमिली में सभी इंजीनियर्स हैं। पिता ओपी मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उनके तीन बेटे व एक बेटी है। बड़ा भाई पीपी शर्मा इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर, दूसरा भाई एसपी (जूनियर जादूगर अोपी) मैकेनिकल इंजीनियर, तीसरा भाई पीपी शर्मा टेक्सटाइल कैमिस्ट्री इंजीनियर व बहन रेणु शर्मा कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हैं। बड़ा भाई अकसर लाइट एंड साउंड का काम देखते हैं। जूनियर ओपी पिता के साथ में जादूू परफाॅर्म करते हैं। पीपी कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग। वहीं बहन पिछले तेरह साल से यूएस में सैटल्ड हैं।

खबरें और भी हैं...