21 मई से शुरू होगा तीन दिवसीय युवा संगीत उत्सव
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से युवा संगीत उत्सव होगा। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में होने वाला यह उत्सव 21 मई से लेकर 23 मई तक चलेगा।
पहले दिन चंडीगढ़ के क्लासिकल सिंगर दिवाकर और प्रभाकर कश्यप परफॉर्म करेंगे। दूसरे दिन कोलकाता के तबला प्लेयर रिंपा सिवा परफॉर्म करेंगी। रिंपा को प्रिंसेज ऑफ तबला के नाम से भी जाना जाता है। आखिरी दिन कथक डांस होगा। इसमें वाराणसी से विशाल कृष्णा परफॉर्म करेंगे। इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को क्लासिकल म्यूजिक से जोड़ना है ताकि युवा अपनी संस्कृति से जुड़े रहे। यह उत्सव रोजाना शाम 6:30 बजे शुरू होगा। इसका हिस्सा कोई भी बन सकता है। एंट्री फ्री रखी गई है।
रिंपा