कंपीटिशन का डर मन से निकालकर सिर्फ मेहनत करने में विश्वास करता हूं
बुधवार को पंजाब कला भवन में सर्वज्ञ अपनी टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने शॉर्ट फिल्म बनाने को लेकर बात की।
सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़
किसी भी काम को शुरू करने के लिए मन को स्ट्रॉन्ग करना पड़ेगा। अगर मन में यह बात लेकर बैठ जाओगे कि हर फील्ड में कंपीटिशन है। पता नहीं हमारा काम चलेगा या नहीं तो कामयाबी की मंजिल तक पहुंचना मुश्किल है। मेरे गुरु हैप्पी विज ने मुझे यही सिखाया और इस बात को मैं फॉलो कर रहा हूं। गुरु की सीख से शॉर्ट फिल्म बनाने को लेकर ऐसा बोले सर्वज्ञ। वे थिएटर आर्टिस्ट हैं और अब डायरेक्शन फील्ड में हैं। बुधवार को वे पंजाब कला भवन में अपनी टीम को लेकर पहुंचे। इसमें साहिल गुप्ता और ऐश्वर्या रैना शामिल हैं। सर्वज्ञ बोले- 2006 से लेकर 2015 में मैंने चंडीगढ़ के कुछ थिएटर ग्रुप के साथ काम किया। फिर मुंबई शिफ्ट हो गया। वहां खुद को बेहतर बनाने के लिए एक्टिंग- डायरेक्शन कोर्स किया। अब काम की शुरुआत करनी थी। इसलिए मुझे शॉर्ट फिल्म को डायरेक्ट करना बेहतर ऑप्शन लगा। क्योंकि इसके जरिए जो बात मैं समाज तक पहुंचाना चाहता हूं वह चंद मिनटों में आसानी से पहुंच जाएगी। यह फिल्म साइकिक लव पर बेस्ड है। इसकी शूटिंग चंडीगढ़ में ही होगी।
पैशन व प्रोफेशन
5 साल से एक्टिंग फील्ड से जुड़े साहिल गुप्ता बताते हैं- यह फील्ड मेरा पैशन ही नहीं प्रोफेशन भी है। जब दोनों मिल जाते हैं तो काम करने की एनर्जी डबल हो जाती है।
बैलेंस बनाऊंगी
ऐश्वर्या बताती हैं- मैंने बीटेक की है। एक्टिंग मेरा पैशन है लेकिन मैंने इसे कभी प्रोफेशन बनाने के बारे में नहीं सोचा। बस दोनों में बैलेंस बनाकर चलूंगी। ताकि एक दूसरे पर कोई हावी न हो जाए।