गर्मी के मौसम में डोसे और बेडमी पूड़ी के साथ पी सकते हैं छाछ
अक्सर लोग एेसे फूड मेन्यू को चुनना पसंद करते हैं, जो डिफरेंट है। जिसमें ऐसी वैरायटी हो जो न कभी चखी हो या फिर जो बहुत स्वादिष्ट हो। सर्दी के सीजन में लोगों के पास फूड मेन्यू में कई तरह की वैरायटीज होती हैं, लेकिन बात जब गर्मी के मौसम की आती है, तो लोगों को हर टेस्ट आजमाने के पहले काफी सोचना पड़ता है। इसलिए गर्मी को ध्यान में रखकर सेक्टर-7 में गोविंद डायरी और स्वीस्ट्स ने अपना न्यू मेन्यू लॉन्च किया है। यह बताया शेफ हरिंदर नेगी ने। यहां डेयरी, रेस्टोरेंट और बेकरी आइटम्स उपलब्ध होंगी। इनमें मिनी मील्स से लेकर संडे मॉर्निंग स्पेशल, कॉन्टिनेंटल फूड, साउथ इंडियन, नाॅर्थ इंडियन, आईस्क्रीम शेक्स, लस्सी और मिठाइयां शामिल हैं। हरिंदर ने बताया- फैमिली डोसा, एक्जीक्यूटिव थाली, बेदमी पूड़ी के साथ आलू की सब्जी और हैदराबादी बिरयानी हमारी यूएसपी है। इस फैमिली डोसा को एक परिवार के चार सदस्य खा सकते हैं। इसके अलावा रेस्टोरेंट का इंटीरियर भी बेहद अच्छा है।
New Menu
गर्मी को ध्यान में रखते इन दिनों हर तरफ न्यू मेन्यू लॉन्च किए जा रहे हैं