पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सालभर की मेहनत को आज पेश करेंगे डांस बैले से

सालभर की मेहनत को आज पेश करेंगे डांस बैले से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुद की खोज में निकल, तू किस लिए हताश है? तू चल तेरे वजूद की समय को तलाश है। हां, वाकई में। कब तक अौरत इस पुरुष प्रधान समाज में हिंसा और प्रताड़ना की शिकार होती रहेगी? सही वक्त आ गया है आवाज उठाने का। यही दिखाया जाएगा स्पेशल यूनीक डांस बैले ‘अनंतस्वरूप’ में। इसे प्राचीन कला केंद्र के स्टूडेंट्स ने तैयार किया है और कथक एक्सपोनेंट डॉ. समीरा कौसर ने इसे कोरियोग्राफ किया है। प्राचीन कला केंद्र की इस एनुअल प्रोडक्शन की परफॉर्मेंस वीरवार शाम साढ़े छह बजे सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में होगी। समीरा ने बताया- इसे तैयार करने के लिए एक साल का समय लगा। 4 से 55 साल के उनके 100 स्टूडेंट्स इसे परफॉर्म करेंगे। उन्होंने बताया- इस कोरियोग्राफी में वह मां दुर्गा की अपनी परिभाषा को मंच पर पेश करेंगी। दुर्गा के नौ रूपों का व्याख्यान इस तरह किया है कि वो किसी की बहन, प्रेमिका, प|ी, मां, बेटी भी तो है। इसे वह कथक के माध्यम से मंच पर पेश करेंगी। इसमें समीरा ने अप्लाइड कथक का इस्तेमाल किया है।

समीरा ने कहा- परफॉर्मेंस में दुर्गा स्तुति के बाद कंजक डांस और फिर दिखाया जाएगा कि कैसे उसके साथ घर में लिंग भेदभाव होता है। उसके ऊपर एसिड अटैक होते हैं। उसके साथ बलात्कार होते हैं, जिससे उसे शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह से प्रताड़ित किया जाता है। इसमें संदेश दिया जाएगा कि आज से कोई सरस्वती शिक्षा से वंचित न रहे, किसी भी लक्ष्मी को पैसे के लिए हाथ न फैलाने पड़ें, किसी भी सीता को अग्नि परीक्षा न देनी पड़े आदि।

Annual Production

प्राचीन कला केंद्र की एनुअल प्रोडक्शन की परफॉर्मेंस वीरवार शाम साढ़े छह बजे सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में होगी। इसे समीरा कौसर ने कोरियोग्राफ किया है।

कथक के लिए करेंगी प्रेरित

समीरा ने कहा- एक डांस परफॉर्मेंस के माध्यम से वह छोटे बच्चों को कथक के लिए प्रेरित करेंगी। छोटे बच्चे ट्विंकल ट्विंकल सॉन्ग पर डांस कर रहे होंगे तो वे बच्चों से पूछेंगी कि क्या वह कृष्ण की कविता के बारे में जानते हैं? वह कहेंगे कि आप बता दो, तो हम उन्हें उसपर कथक करके दिखाएंगे और फिर बच्चे भी कथक करेंगे।

खबरें और भी हैं...