इंटीग्रेटेड सर्विसेज को इस स्टोर से एक जगह जोड़ा जाएगा
अकसर ऑटोमोबाइल स्टोर्स शोरूम व वर्कशॉप में बंटे होते हैं। वहां या तो सिर्फ खरीदारी का ऑप्शन होता है या फिर अपनी व्हीकल को सर्विस कराने का। लेकिन ऑटोमोबाइल्स ने इसे एक साथ अपने शोरूम में जोड़ा है। इसका नाम पंचकूला गोल्ड व्हील्स दिया है, जो थ्री एस फिलॉसफी पर आधारित है यानि सेल, सर्विस और स्पेयर। शहर में कंपनी का यह दूसरा डीलरशिप स्टोर पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में लॉन्च हुआ। इस मौके पर बजाज इंडिया के डीलर डेवलपमेंट के सत्येंद्र ठाकुर और पंचकूला गोल्ड व्हील्स के डायरेक्टर सुनील गोयल पहुंचे। उन्होंने बताया- यहां बाइक के सभी मॉडल्स होंगे। उन्हें देखने से लेकर उनकी खूबियों को जान सकते हैं। साथ ही टेस्ट राइड कर बाइक का स्पोर्टी अंदाज चेक कर सकते हैं। साथ ही यहां अपनी पुरानी बाइक को नई बाइक से एक्सचेंज कराने का ऑप्शन भी रहेगा।
स्टोर को इस तरह अलग बनाने की कोई खास वजह? सुनील बताते हैं- वजह थी कस्टमर की संतुष्टि। उन्हें सही तरीके से सर्विस देना वो भी एक छत के नीचे। ट्राईसिटी में अबतक एक ही स्टोर था, जहां चंडीगढ़ और पंचकूला के लोग सर्विसेज के लिए इकट्ठा होते थे। इस नई डीलरशिप के जरिए अलग-अलग इंटीग्रेटेड सर्विसेज को एक जगह जोड़ा है। इसके साथ ही यहां कस्टमर की संतुष्टि पर जोर रहेगा। अकसर देखा जाता है कि फोर व्हीलर गाड़ी की सर्विस के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा होती है। मगर यहां टू व्हीलर के लिए भी यही ऑप्शन होगा। फोन करने पर डीलरशिप स्टोर से सर्विसमैन बाइक लेने आएगा और उसकी सर्विस करवाकर वापिस छोड़कर जाएगा। इसके साथ ही कोशिश रहेगी कि बाइक की सर्विस दो से पांच घंटे में हो जाए।
पंचकूला फेज-2 में अपने डीलरशिप स्टोर को लॉन्च किया बजाज ऑटोमोबाइल्स ने।