पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्हीकल का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होगा तो मोबाइल पर आएगा मैसेज

व्हीकल का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होगा तो मोबाइल पर आएगा मैसेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्हीकल का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होगा तो मोबाइल पर आएगा मैसेज

चंडीगढ़ |
चंडीगढ़ में एयर पॉल्यूशन बढ़ रहा है, इसलिए अब उन गाड़ियों पर सख्ती की जाएगी जो पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं बनवाते। इसके लिए कंप्यूटराइज्ड ट्रैकिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा। साथ ही जिस गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं बना होगा या फिर टाइम पूरा हो गया होगा, उन्हें ऑटो जेनरेटेड एसएमएस के जरिए इंफॉर्मेशन भेज दी जाएगी। हाल ही में हुई मीटिंग में ये फैसला लिया गया था। एडवाइजर परिमल राय ने इस बारे में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने इसको लेकर काम शुरु किया है। करीब दो महीनों में इस सिस्टम को पूरा करने का टारगेट रखा गया है।

चंडीगढ़ में करीब 35 पॉल्यूशन चेक सेंटर हैं, इन्हें अब स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सर्वर के साथ जोड़ा जाएगा। ऑनलाइन नेटवर्किंग सॉल्यूशन में सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर लीज लाइन, सर्वर, क्लाउड सेंटर को इंटरनेट के सेंट्रलाइज्ड सर्वर के साथ कनेक्ट किया जाएगा। सर्वर को वाहन सॉफ्टवेयर के साथ भी जोड़ा जाएगा, ताकि प्रा‌इवेट व्हीकल्स को लेकर भी इंफॉरमेशन मिल सके।

खबरें और भी हैं...