पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्लफ्रेंड छोड़कर गई तो ब्वॉयफ्रेंड ने उसके पति को किडनैप कर मार डाला

गर्लफ्रेंड छोड़कर गई तो ब्वॉयफ्रेंड ने उसके पति को किडनैप कर मार डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-39 जीरी मंडी चौक से बुधवार रात से गायब 30 साल के मोहम्मद आलिम का शव सिसवां के जंगलों से मिला है। आलिम की प|ी नीतू डोगरा ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसके पति को किडनैप कर लिया गया है। पुलिस ने केस सॉल्व करते हुए नीतू के ब्वॉयफ्रेंड खेम सिंह उर्फ शैंटी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि शैंटी ने साथियों के साथ मिलकर आलिम को किडनैप किया और चलती कार में ही गला घोंट दिया। पहचान न हो, इसलिए शव से पहले कपड़े उतारे और फिर चेहरा जला दिया। इसके बाद शव को सिसवां के जंगलों में फेंक दिया। मलोया थाना पुलिस ने अभी लुधियाना के खेम सिंह उर्फ शैंटी को पकड़ा है। पुलिस को उसके तीन साथियों की तलाश है। शैंटी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आलिम के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम होगा, जिससे मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। डीएसपी साउथ हरजीत कौर ने कहा कि हमें खेद है कि हम आलिम को बचा नहीं सके। उसके साथियों को जल्द पकड़ लेंगे। आलिम और उसका बड़ा भाई वसीम दोनों सेक्टर-48 मोटर मार्केट में डेंटिंग-पेटिंग का काम करते थे।

पुलिस ने ब्वॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार, तीन आरोपियों की तलाश जारी

मोहम्म्द आलिम

3 साल से आरोपी शैंटी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी नीतू
मोहम्मद आलिम की नीतू डोगरा के साथ 6 साल पहले लव मैरिज हुई थी। दोनों जुझार नगर में रहते थे। नीतू और आलिम का एक बेटा भी है। खेम सिंह उर्फ शैंटी एक आर्केस्ट्रा ग्रुप चलाता है। इसी ग्रुप में नीतू डोगरा बतौर डांसर शामिल हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। करीब 3 साल पहले दोनों के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि वे लिव इन रिलेशनशिप में रहने लग गए। तीन महीने पहले किन्हीं कारणों से दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद नीतू ने अपने पति मोहम्मद आलिम से बात की और वे दोबारा एकसाथ रहने लग गए। इसी बात से नाराज शैंटी ने आलिम की हत्या करने की योजना बनाई।

क्राइम रिपोर्टर | चंडीगढ़

सेक्टर-39 जीरी मंडी चौक से बुधवार रात से गायब 30 साल के मोहम्मद आलिम का शव सिसवां के जंगलों से मिला है। आलिम की प|ी नीतू डोगरा ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसके पति को किडनैप कर लिया गया है। पुलिस ने केस सॉल्व करते हुए नीतू के ब्वॉयफ्रेंड खेम सिंह उर्फ शैंटी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि शैंटी ने साथियों के साथ मिलकर आलिम को किडनैप किया और चलती कार में ही गला घोंट दिया। पहचान न हो, इसलिए शव से पहले कपड़े उतारे और फिर चेहरा जला दिया। इसके बाद शव को सिसवां के जंगलों में फेंक दिया। मलोया थाना पुलिस ने अभी लुधियाना के खेम सिंह उर्फ शैंटी को पकड़ा है। पुलिस को उसके तीन साथियों की तलाश है। शैंटी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आलिम के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम होगा, जिससे मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। डीएसपी साउथ हरजीत कौर ने कहा कि हमें खेद है कि हम आलिम को बचा नहीं सके। उसके साथियों को जल्द पकड़ लेंगे। आलिम और उसका बड़ा भाई वसीम दोनों सेक्टर-48 मोटर मार्केट में डेंटिंग-पेटिंग का काम करते थे।

गर्लफ्रेंड छोड़कर गई तो परेशान रहने लगा शैंटी...

बुधवार रात आलिम काम खत्म कर किसी काम से बुड़ैल गया था। उसने प|ी को फोन पर सूचना दी कि वह बुड़ैल में है और जल्दी घर आ जाएगा। वहीं शैंटी जानता था कि आलिम किस रूट से आता-जाता है। वह अपने भाई की इनोवा कार लेकर दोस्तों के साथ जीरी मंडी चौक पर इंतजार करने लगा। जब आलिम अपनी कार से आया तो उन्होंने उसे रोक लिया। उसे जबरन अपनी कार में बिठा लिया। एक शख्स कार चला रहा था, जबकि बाकी अन्य ने आलिम का गला दबाना शुरू कर दिया। चलती कार में ही उसका मर्डर कर दिया गया। इसके बाद वे सिसवां पहुंचे और बाॅडी को जंगलों में फेंक दिया।

ऐसे हुआ खुलासा... जब रात तक आलिम घर नहीं पहुंचा तो प|ी नीतू ने अपने पड़ोसी के साथ मिलकर उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। जीरी मंडी चौक के पास उन्हें आलिम की कार खड़ी हुई मिली। नीतू ने पुलिस को किडनैपिंग की शिकायत की। नीतू के बयान दर्ज किए तो उसने अपने बारे में बताया, जिसमें शैंटी का जिक्र भी था। पुलिस ने शैंटी को दबोचा और पूछताछ की तो सच सामने आ गया। देर रात ही पुलिस ने शैंटी के शव को सिसवां के जंगलों से बरामद कर लिया।

प|ी को अभी क्लीनचिट नहीं..

पुलिस का कहना है कि अभी नीतू डोगरा को क्लीन चिट नहीं दी गई है। वे अभी जांच कर रहे हैं कि उसका हत्या में कोई रोल है या नहीं।

खबरें और भी हैं...