पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीजीआई ओटी फायर: जांच कमेटी आज पांच ओटी को चालू करने के बारे में लेगी फैसला

पीजीआई ओटी फायर: जांच कमेटी आज पांच ओटी को चालू करने के बारे में लेगी फैसला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को पीजीआई इमरजेंसी ओटी में लगी आग के बाद इमरजेंसी की सभी सातों ओटी बंद कर दी गई हैं। मामले की जांच कर रहे पीजीआई डीन रिसर्च डाॅ. जीडी पुरी ने बताया कि फिलहाल ओटी रिपेयर को लेकर काम चल रहा है जिसके तहत इन्हें बंद किया गया है। फिलहाल परिस्थितियों के देखते हुए एडवांस ट्रॉमा सेंटर व एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर की ओटी में सभी सर्जिकल प्रोसेस किए जा रहे हैं। मरीजों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जा रही है। सारे सर्जिकल काम सही तरीके से चल रहे हैं। इस बीच गठित की गई कमेटी ने शुक्रवार को उन सभी ओटी का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। पीजीआई प्रबंधन की ओर से डॉ. राजवंशी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया है। डाॅ. राजवंशी ने बताया कि बैठक में उन्होंने आग लगने के सभी कारणों पर चर्चा की है। इसके साथ ही सभी ओटी का दौरा कर निरीक्षण किया गया है ताकि कोई भी पहलू रह न जाए।

कमेटी अभी नहीं पहुंची किसी नतीजे पर
कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को ही सौंपनी थी पर अभी कमेटी के मेंबर्स किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। लिहाजा जांच रिपोर्ट नहीं आ पाई। उन्होंने कहा कि सोमवार तक जांच रिपोर्ट पीजीआई प्रबंधन को सौंप दी जाएगी। इमरजेंसी की तीन नंबर ओटी में हादसा हुआ था। वहीं तीन व चार नंबर ओटी का ज्वाइंट एयर कंडीशनर है तो लिहाजा इन दोनों ओटी को शुरू होने में वक्त लगेगा।

आज या कल 5 ओटी चालू हो जाएंगी
सात में से पांच ओटी की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। बहुत संभावना है कि इन पांच को शनिवार या रविवार तक चालू कर देंगे। उन्होंने ओटी मैनेजमेंट कमेटी शनिवार को सुबह 11 बजे पांच ओटी का मुआयना कर इन्हें चालू करने का फैसला लेगी। - पीजीआई प्रवक्ता मंजू वडवलकर

खबरें और भी हैं...