पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑटोरिक्शा चलाने वालों ने प्रशासन को कहा कानून का नहीं होगा उल्लंघन

ऑटोरिक्शा चलाने वालों ने प्रशासन को कहा- कानून का नहीं होगा उल्लंघन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ में ज्यादातर ऑटोरिक्शा कानूनों का उल्लघंन कर ही चलाए जा रहे हैं। पंजाब और हरियाणा से जहां बिना परमिट लिए चंडीगढ़ में ऑटोरिक्शा आ रहे हैं। वहीं, चंडीगढ़ में भी बिना रजिस्ट्रेशन के टेंपरेरी नंबर पर ही ऑटोरिक्शा को दौड़ाया जा रहा है। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस और एसटीए ने सख्ती की तो ऑटोरिक्शा चालकों ने एक दिन पहले धरना प्रदर्शन भी किया। हालांकि, अब कुछ मांगे ऑटोरिक्शा चालकों ने प्रशासन के समक्ष रखी हैं और खुद प्रशासन के कहा है कि वे कानून का उल्लघंन नहीं करेंगे। प्रशासन की तरफ से भी इन ऑटोरिक्शा चालकों की जायज मांगों को लेकर जल्दी फैसला लेने के बारे में कहा गया है।

दरअसल, चंडीगढ़ में हर रोज करीब 14 हजार से ज्यादा ऑटोरिक्शा चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के चलते हैं। इनमें से ज्यादातर ऑटोरिक्शा टेंपरेरी नंबरों पर चल रहे हैं। जिसके चलते इनको चलाने वाला कौन है, इसकी वेरिफिकेशन ही नहीं हो पाती है। दूसरा बिना परमिट के ऑटोरिक्शा चलाए जाते हैं। ओवरलोडिंग स्कूली बच्चों की ज्यादा कमाई के चक्कर में की जाती है। ऑटोरिक्शा यूनियनों ने अब अपने लेवल पर ही ऑटो चलाने वालों की वेरिफिकेशन भी शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...