लेडी डॉक्टर की वीडियो बनाने के आरोपी को एक साल की सजा
चंडीगढ़| लेडी डॉक्टर की वीडियो बनाने के आरोप में पकड़े गए लड़के को जिला अदालत ने एक साल की सजा सुनाई है। पकड़ा गया लड़का निर्मल लाल जीएमसीएच-32 में स्वीपर के तौर पर काम करता था। एक लेडी डॉक्टर चेंजिंग रूम में कपड़े चेंज कर रही थी और वह अपने मोबाइल से उसकी वीडियो बना रहा था। एक नर्स ने मोबाइल देख लिया था। निर्मल के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 354बी, 354सी, 511 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया।
30 मई 2015 के इस केस में हॉस्पिटल प्रशासन की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने निर्मल के खिलाफ केस दर्ज किया था। शिकायत के मुताबिक निर्मल ने एक लेडी डॉक्टर के चेंजिंग रूम में एक बास्केट में मोबाइल फोन छुपा रखा था। उस पर एक नर्स की नजर पड़ी। उन्होंने मोबाइल चेक किया तो देखा कि उसमें दो घंटे की वीडियो रिकॉर्ड हो रही थी। बाद में पता चला कि ये मोबाइल निर्मल का था। वह मौके से फरार हो गया। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।