छापेमारी: सेक्टर-8 व 35 में बेकर्स से जब्त किए बिलिंग रिकॉर्ड
चंडीगढ़| टैक्स चोरी को लेकर एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को दो अलग-अलग सेक्टरों में एक साथ छापेमारी की गई। सेक्टर-8 और सेक्टर-35 में एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की दो अलग-अलग टीमों ने बेकर्स शॉप्स में चेकिंग की। डिपार्टमेंट टैक्स चोरी को लेकर उनको शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि बिलिंग में गड़बड़ यहां पर की जा रही है। इसके चलते दोनों टीमों ने दोनों सेक्टरों के बेकरी शॉप्स से बिलिंग रिकॉर्ड जब्त किया है जिनकी वेरिफिकेशन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
टैक्स चोरी को चेक करने के लिए अलग-अलग टीमें डिपार्टमेंट ने बनाई हैं और उन यूनिट्स या ट्रेडर्स की लिस्ट भी तैयार की गई है जिन्होंने टैक्स जमा करवाने में किसी तरह की गड़बड़ की है। इनके यहां पर छापेमारी की जाएगी।