पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कूलेक्स: एसी में आर 32 गैस से ज्यादा कूलिंग व बिजली बचत

कूलेक्स: एसी में आर-32 गैस से ज्यादा कूलिंग व बिजली बचत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगर आप एयरकंडीशनर खरीदने की सोच रहे हैं तो 13 से 16 अप्रैल के बीच हिमाचल भवन में सीआईआई की ओर से आयोजित कूलेक्स में जाकर अपनी पसंद का एसी खरीद सकते हैं। यहां पर आपको एसी की खरीद पर भारी डिस्काउंट के साथ-साथ आप उपहार भी जीत सकते हैं। शुक्रवार शाम नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर प्रीत सिंह ने कूलेक्स-2018 का उद्घाटन किया। इस एग्जीबिशन में आप एसी बुक कराते हैं तो आपको स्टेबलाइजर और इंस्टालेशन मुफ्त में दी जा रही है। इसके अलावा कुछ कंपनियां सरप्राइज गिफ्ट भी दे रही हैं। एग्जीबिशन में इस बार लॉयड पहली बार हेवल्स के बैनर के साथ इसमें हिस्सा ले रहा है। लॉयड को हेवल्स ने टेकओवर कर लिया है। इसके बाद से इसके लुक में भारी बदलाव आया है। एडवांस कूलर अौर रेफ्रिजरेटर भी इस एग्जिबिशन में आए हैं।

ब्रांडेड कंपनियां आर-32 गैस के साथ एन्वायर्नमेंट फ्रेंडली एसी लेकर आई हैं
महिलाओं के लिए फ्री कुकरी कंपीटिशन में हिस्सा लेकर इनाम जीतने का मौका

सिटी रिपोर्टर|चंडीगढ़

आप जब भी एसी खरीदने की सोचते हैं तो सबसे पहले एसी में पावर सेविंग और कूलिंग एफिशिएंसी का सवाल आपके दिमाग आता है। इस बार सीआईआई की ओर से हिमाचल भवन में आयोजित कूलेक्स फेयर में एयरकंडीशनर मेन्यूफेक्चरर ब्रांडेड कंपनियां ग्रीन कॉन्सेप्ट के साथ अपने एसी के कंप्रेसर में आर-32 गैस के साथ एन्वायर्नमेंट फ्रेंडली एसी लेकर आई हैं। अकाई इंडिया के एमडी अनुराग शर्मा ने बताया कि आर-32 ईको फ्रेंडली ग्रीन गैस है। इससे एक तो एसी की कूलिंग एफिशिएंसी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी 2018 में अपने एसी की सभी सीरीज आर-32 गैस के साथ उतारी हैं। इस गैस के एयरकंडीशन में कूलिंग एफिशिएंसी 160 फीसदी तक बढ़ जाती है। इसके इस्तेमाल से आपका बिजली का बिल भी कम हो जाता है।

शर्मा ने बताया कि जितनी भी जापानी कंपनियां हैं वे आर-32 गैस का ही इस्तेमाल करते हैं। डाइकन ही इस गैस को तैयार करती है। आर-32 गैस एसी के आउटडोर पैनल से निकलने वाली गैस एन्वायर्नमेंट को नुकसान नहीं पहुंचाती। अगर यह लीक भी हो जाती है तो इसका नुकसान नहीं होता। उन्होंने बताया कि अभी तक आर-410 गैस का इस्तेमाल कर रही थीं। सरकार ने एन्वायर्नमेंट को नुकसान न पहुंचे इसलिए कंपनियों को डायरेक्शन दी हैं कि इसी कड़ी में डाइकन, आईएफबी, हिटैची, अकाई आदि कंपनियां अपनी विंडो और स्पिलिट एयरकंडीशन आर-32 गैस के साथ लेकर आ रही हैं।

कूलेक्स में ढेरों विकल्प
खबरें और भी हैं...