मनीमाजरा में दंगल: एक के बाद एक पटकनी
मनीमाजरा|मनीमाजरा में पहली बार कुश्ती दंगल करवाया गया। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ के पहलवानों ने भाग लिया। मनीमाजरा छिंज कमेटी द्वारा आयोजित इस दंगल में निगम कमिश्नर जितेंद्र यादव के अलावा चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, अकाली दल से बब्बी बादल, डिप्टी मेयर विनोद अग्रवाल, पार्षद जगतार सिंह, शक्ति प्रकाश देवशाली, अवतार सिंह ढिल्लों मौजूद रहे।