पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मार्केटिंग बोर्ड ने नई मंडी के लिए ड्राफ्ट पॉलिसी तैयार की

मार्केटिंग बोर्ड ने नई मंडी के लिए ड्राफ्ट पॉलिसी तैयार की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासन और नाबार्ड ने मिलकर सेक्टर-39 की मंडी को डेवलप करने का काम शुरू कर दिया है। नाबार्ड ने यह काम नैबकाॅन्स एजेंसी को सौंपा है। छह माह के भीतर सेक्टर-39 में 50 एकड़ में मंडी को डेवलप कर दिया जाएगा। मार्केटिंग बोर्ड ने नई मंडी के लिए ड्राफ्ट पॉलिसी तैयार कर ली है जिसे प्रशासन के लॉ डिपार्टमेंट ने मंजूरी दे दी है। नाबार्ड प्रशासन के मंडी बोर्ड को नई मार्केट के लिए 100 करोड़ रुपए का लोन प्राेवाइड करवा रहा है। इसके लिए हाल ही में डीसी अजीत बालाजी जोशी की नाबार्ड के उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर चर्चा हुई। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सेक्टर-39 की मंडी के काम की ढीली रफ्तार पर फटकार लगाई थी। चंडीगढ़ स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड की ओर से यहां 200 दुकानें बनाने का प्लान तैयार किया गया है जिन्हें व्यापारियों को किराए पर दिया जाएगा। इससे प्रशासन को मंडी में व्यापार और रेवेन्यू में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस मंडी के बनने से शहर के लोगों को एक नई ग्रेन मार्केट और सब्जी मंडी मिल जाएगी। इससे जहां दक्षिणी सेक्टरों के लोगों को राहत मिलेगी वहीं सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट से होने वाली ट्रैफिक की दिक्कत भी काफी हद तक कम होगी।

200 दुकानें बनाने की है प्लानिंग...
मंडी का एरिया 75एकड़

आॅक्शन शेड 9500वर्ग मीटर

कंक्रीट पेवमेंट 27855वर्ग मीटर

20 करोड़ से प्लेटफॉर्म और पेवमेंट... ऑक्शन प्लेटफाॅर्म और कंक्रीट पेवमेंट पर ही प्रशासन की ओर से 20 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। नई सब्जी मंडी का प्लान तैयार हो चुका है। इसकी प्लानिंग चीफ आर्किटेक्ट से अप्रूव हो चुकी है। इसके बाद प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की ओर 9500 वर्ग गज एरिया में बनने वाले ऑक्शन प्लेटफाॅर्म का 9 करोड़ 4 लाख का एस्टीमेट बना हुआ है। सेक्टर-39 की सब्जी मंडी में जहां किसान अपनी सब्जियां और फ्रूट लाकर थोक में बेच सकेंगे वहीं आम उपभोक्ता भी यहां सब्जियां खरीद सकेंगे। इस मंडी में कस्टमर्स की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। पार्किंग व्यवस्था से लेकर सब्जियों और फलों की लोडिंग अनलोडिंग के लिए प्लेटफार्म की भी विशेष व्यस्था होगी। पब्लिक टाॅयलेट, पीने के पानी की व्यवस्था के साथ-साथ सब्जियों, फलों और अनाज को बारिश और धूप से बचाने की भी व्यवस्था होगी।

कोर्ट के आदेश पर हो रही शिफ्टिंग...

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रशासन को निर्देश दिया था कि वह समयबद्ध तरीके से काम करते हुए सेक्टर-39 में सब्जी मंडी और ग्रेन मार्केट को शिफ्ट करे। मंडी को दो चरणों में तैयार किया जाएगा। पहले फेज में ग्रेन मार्केट और दूसरे फेज में फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट होगी। मंडी में न केवल स्पेशल आक्शन शेड तैयार किए जाएंगे बल्कि पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था होगी। प्रशासन की ओर से हाईकोर्ट में लिखकर दिया हुआ है कि सेक्टर-39 में ग्रेन और सब्जी मंडी का काम अक्टूबर तक पूरा कर देंगे। इसके कारण प्रशासन भी इसे बनाने का काम स्पीडली करने में लगा हुआ है।

खबरें और भी हैं...