अजितेष संधू को मिला छठा स्थान, हनी रहे गोल्फ चैंपियन
चंडीगढ़. पुणे ओपन गोल्फ में चंडीगढ़ के अजितेष संधू ने छठा स्थान हासिल किया है। सिटी के कई गोल्फर्स इसमें खेल रहे थे लेकिन अजितेष ने अंतिम दिन 69 का कार्ड बोर्ड पर लगाकर बेस्ट फिनिश की। 30 लाख प्राइज मनी वाले इस टूर में दिल्ली के हनी बाइसोया ने विजेता ट्रॉफी हासिल की। 21 साल के इस गोल्फर ने अपनी क्लास से सभी को इंप्रेस किया और अंतिम दिन उन्हें पूना गोल्फ क्लब में 6 अंडर-65 का कार्ड मिला। इसी के आधार पर वे टाइटल हासिल करने में सफल रहे और पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट लिस्ट में भी टॉप पर पहुंच गए। बेंगलुरू के उद्धयम माने(66), दिल्ली के अर्जुन प्रसाद(67) और ओम प्रकाश चौहान (70) 15 अंडर 269 अंकाों के साथ संयुक्त रूप से रनरअप रहे।
हनी ने पहले दिन 64 का कार्ड खेला जबकि दूसरे दिन उन्होंने 64 का कार्ड बोर्ड पर लगाया था। तीसरे दिन उन्होंने 67 का खराब कार्ड खेला लेकिन अंतिम दिन 65 के स्कोर के साथ उन्होंने ट्रॉफी हासिल कर ली। इस जीत के बाद उन्हें 4,84,950 रुपए की प्राइज मनी मिली। वहीं, उदयम माने ने अंतिम दिन 66 का कार्ड लगाया और ये कार्ड दिन का चौथा बेस्ट कार्ड रहा। वे 15 अंडर 269 अंक के साथ आेवरऑल तीसरा स्थान हािसल करने में सफल रहे। अर्जुन प्रसाद भी अंतिम दिन 67 के कार्ड खेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। ओमप्रकाश चौहान को चौथे राउंड में 70 का कार्ड के साथ जॉइंट थर्ड स्पॉट मिला। अक्षय दामले (70-71-72-71) अकेले लोकल गोल्फर रहे जो टॉप-40 में शामिल रहे। उन्होंने 284 अंकों के साथ संयुक्त 38वां स्थान हासिल किया।
Pune Open Golf