स्टील स्ट्रिप दो राउंड के बाद टॉप पर
चंडीगढ़. सातवीं नेशनल ब्रिज चैंपियलशिप में स्टील स्ट्रिप टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन टॉप स्पॉट हासिल कर लिया। दो राउंड के बाद टीम टॉप-10 की लिस्ट में शीर्ष पर रही। अरोमा होटल में इससे नेशनल की शुरुआत स्टील स्ट्रिप के चेयरमैन आरके गर्ग और पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी व पंजाब ब्रिज एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एचएस धालीवाल ने की की। इस मौके पर महासचिव कुल्दीप खन्ना और चंडीगढ़ ब्रिज एसोसिएशन के महासचिव कर्नल गोबिंदर इसके आगाज के मौके पर मौजूद रहे। यहां हो रहे नेशनल में देश भर की 28 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
पहले दिन दो राउंड के मुकाबले हुए जिसमें मेजबान टीम स्टील स्ट्रिप ने टॉप स्पॉट हासिल किया। उनके खाते में सबसे ज्यादा 39.33 अंक रहे। उनके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली ब्ल्यू की टीम रही जिसके खाते में 35.75 अंक रहे। आरएस मिश्रा टीम अलाहाबाद को 35.02 अंकों के साथ तीसरा स्थान मिला जबकि पंजाब ब्रिज एसोसिएशन की टीम-2 30.33 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल करने में सफल रही। स्टील स्ट्रिप टीम-2 को 29.60 अंकों के साथ पांचवां स्थान मिला जबकि स्पार्टन्स 28.95 अंक लेकर छठे स्थान पर रहे। इसके बाद डॉ. सांघी की टीम 28 अंक लेकर सातवां, राजपुताना टीम 25.66 अंकों के साथ आठवां, स्लैमर्स 23.69 अंकों के साथ नौवां और फ्यूजन चंडीगढ़ की टीम 20.85 अंकों के साथ दसवां स्थान हासिल किया।
National Bridge